Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

महाराष्ट्र के एमएलसी ने दी हरियाणा के पत्रकार को धमकी- ”अंदर करवा दूंगा!”

महाराष्ट्र विधान परिषद् के एक मेंबर ने अम्बाला के एक पत्रकार को धमकी दी है कि वो उसे महाराष्ट्र में बुलवा कर अंदर करवा देगा। यही नहीं, उसके अखबार का रजिस्ट्रेशन भी रद करवा देगा। पत्रकार ने मामले की शिकायत अम्बाला पुलिस को कर दी है। शिकायत के साथ धमकी भरी तीन मिनट और सात सेकंड की ऑडियो क्लिप भी दी गयी है। शिकायत की कॉपी पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गयी है।

अम्बाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी थाने में शिकायत की गयी हो। महेशनगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुभाष ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मामले की नाजुकता के मद्देनजर पुलिस जल्दबाजी में कोई कदम नहीं लेना चाहती। अम्बाला पुलिस ने आला अफसरों को हालात से अवगत करवा दिया है। विधान परिषद् का मेंबर पत्रकार को धमकी देता है कि उसे विधायक की ताकत का नहीं पता, किसी नेता से पन्गा लेने का अंजाम बुरा होता है।

बताया जाता है कि विधान परिषद् का मेंबर किसी खबर के कारण पत्रकार से नाराज है। वो महाराष्ट्र ड्रग्स व केमिस्ट्स एसोसिएशन का प्रधान भी है। वो कहता है कि आप मेरी मदद भी लेते हो और फिर भी मेरे खिलाफ गंदी खबरें लिखते हो। वो कहता है कि महाराष्ट्र को हरियाणा नहीं समझो, तुझे मेरे ताकत का अंदाज नहीं है। बाद में मेंबर साहिब अखबार के प्रधान सम्पादक को फ़ोन करके खेद प्रकट करते हुए मामले को रफा दफा करने का आग्रह करते हैं।

हरियाणा से वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार बंसल की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन