Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

आँधी की कवरेज करने निकले ANI के रिपोर्टर पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

पंजाब के पटियाला में न्यूज एजेंसी ANI के पत्रकार का निधन हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है. पत्रकार का नाम अविनाश कंबोज बताया जा रहा है.

इनपुट है कि रात करीब 9 बजे के आस-पास वे तेज हवाएं चलने के बाद आँधी की कवरेज करने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तेज आँधी आने से एक बिजली का खंभा उनके ऊपर गिर गया. जिसकी चपेट में आने से पत्रकार कंबोज की मृत्यु हो गई.

बताया जा रहा है कि पत्रकार अविनाश कंबोज का शव यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल के सामने पड़ा रहा. बीती रात पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त शौकत अहमद परे और नवनियुक्त सांसद डॉ धर्मवीर गांधी मोर्चुरी पहुंचे.

आज सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू पत्रकार समुदाय और मृतक पत्रकार के परिवार से मिलने शवगृह पहुंचे. पत्रकार संगठनों की मांग है कि मृतक पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन