Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बवाल कर रहे युवकों ने एएनआई संवाददाता को धमकाया, कैमरा छीनने का प्रयास

फर्रुखाबाद जनपद के एशियन न्यूज़ इंटरनेश्नल (ANI) जिला संवाददाता देर रात तकरीबन साढ़े दस बजे डॉ. के एम द्विवेदी अस्पताल में एक घायल पुलिस कर्मी की न्यूज़ कवर करने गए थे। वापस लौटते समय बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल पर करीब 15-18 युवकों को मार-पीट, गाली गलौज करते देख ANI रिपोर्टर घटना को अपने कैमरे से शूट करने लगे। कैमरा देख वहां मौजूद एक युवक रिपोर्टर के निकट आया और स्वयं को एक राजनैतिक दल का नेता बताते हुए हथियार निकाल कर धमकाने लगा।

बवाल कर रहे युवकों में से एक ने रिपोर्टर सूर्या बाजपेयी के साथी कैमरामैन का कैमरा खींचने का भी प्रयास किया। सूर्या बाजपेयी ने मौका देख कर तुरंत ही गाड़ी आगे बढ़ा दी। उनकी शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही बीएसपी नेता देवेश तिवारी पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन