Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार और PTI संवाददाता अनिल दुबे का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक!

भोपाल- वरिष्ठ पत्रकार अनिल दुबे का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 54 वर्षीय अनिल दुबे को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक के साथ-साथ ब्रेन हैमरेज भी हुआ है। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अनिल दुबे ने अपने लंबे करियर में कई प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से मीडिया जगत में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक बेटी के पिता थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनिल दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता के मूल्यों को जिया। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व ही अनिल दुबे के बड़े भाई श्यामाकांत दुबे का भी हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था।


एच एस पाराशर-

वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया भोपाल के वरिष्ठ संवाददाता श्री अनिल दुबे जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति..!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन