Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

धर्मेंद्र की मौत की खबर के लिए अंजना की क्या गलती?

गिरिजेश वशिष्ठ-

धर्मेंद्र की मौत की खबर के लिए अंजना की क्या गलती..? उसे लाल किले पर लाइव के दौरान ये खबर ब्रेक करने को कहा गया. जाहिर बात है आउटपुट ने कहा होगा.

आउटपुट की क्या गलती? उसे खबर इनपुट ने दी. इनपुट ने क्यों दी इसकी कल्पना कर सकता हूं. किसी और चैनल पर खबर चली होगी फ्लोर पर हंगामा हुआ होगा.

असाइनमेंट ने सारा पैनिक बीट रिपोर्टर के सिर डाला होगा. तीन मिनट में हड़काने वाले 5 फोन गए होंगे. फिर सोचा गया होगा कि सब चला रहे हैं तो सही ही होगी.

खबर फ्लैश की गई और एंकर चूंकि स्टुडियो से नहीं लाल किले से बुलेटिन कर रही थी तो उसे इयरफोन पर कहा होगा कि ब्रेक कर दी. उसने वो बोल दिया जो किसी ने बताया.

बाकी जानकारियां या तो मन से बोली होंगी या जान में बताई गई होगी. कुछ लोग कहेंगे कि एंकर को जब क्रेडिट मिलता है तो गालियां क्यों नहीं पर समझिए एंकर जो बोल रही है उस खबर की पुष्टि में कम से कम दस लोगों का सिस्टम लगा है.

अब ये अलग बात है कि इस सिस्टम में 8 नागपुर कोटे के घुस चुके हैं. काम आए या न आए सिफारिश करने वाले को मना कौन करे. तो कुएं में भंग घोल दी गई है. अंजना को डिबेट में की गई गलती या साइड लेने के लिए पकड़ा जा सकता है लेकिन इस मामले में तो अंजना का कोई दोष नहीं.

आजतक को चाहिए़ कि माफीनामा उसी आदमी के नाम से चलवाए जैसे सहारा छापा करता था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन