Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंजना ओम कश्यप पर धर्मेंद्र की ख़बर के लिए निशाना साधना वाहियात बात है!

परमेंद्र मोहन-

धर्मेन्द्र के निधन की ख़बर और फिर उनके परिवार का खंडन… अस्पताल से घर ले जाने की ख़बर और इन सबके बीच एक व्यक्ति विशेष के रूप में Anjana Om Kashyap को लेकर हेट कैंपेनिंग।

टीवी चैनलों में ही उम्र गुजरी है मेरी भी और अंजना के साथ ज़ी न्यूज़ में भी काम कर चुका हूं और आज जहां अंजना कार्यरत है उस आजतक में भी प्रोड्यूसर रह चुका हूं।

बिल्कुल साफ तौर पर बता दूं कि एंकरिंग करते वक्त जो खबर प्रोड्यूसर की ओर से एंकर को ब्रेक करने के लिए बताई जाती है, उसकी सत्यता की जांच करने का वक्त एंकर के पास नहीं होता है क्योंकि वो ऑन स्क्रीन लाइव होता है।

दूसरी बात ये कि जिस तरह एंकर प्रोड्यूसर पर पूरी तरह निर्भर होते हैं ठीक उसी तरह प्रोड्यूसर इनपुट पर और इनपुट अपने रिपोर्टर पर निर्भर करता है।

इसलिए अपनी पसंद के मुताबिक एक निशाना चुन कर अंजना के पीछे पड़ने के कोई मायने नहीं हैं। गलती है, गलती भयानक है लेकिन इस गलती के लिए दोषी एंकर कतई नहीं है।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन