Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अंजनी सेण डायरी : अपना परमानेंट आशियाना ठिकाना अब कहीं एकांत में रखना पड़ेगा!

सोशल मीडिया की दुनिया में कितना दुख है, डिप्रेशन है, छल है!

यशवंत सिंह-

अंजनी सेण डायरी : सुबह से शाम तक शांत और हरे भरे पहाड़ पर स्थित आश्रम के आध्यात्मिक माहौल में रहने के कारण मुझे लगने लगता है, संसार बहुत सुखमय है। सुबह चार से पाँच और रात आठ से नौ, एक एक घंटा ध्यान करने के कारण आनंद दोगुना हो जाता है।

मुझे बाहर किसी के बारे में सोचना जानना देखना नहीं है। बाहर का सब कुछ बाहर वालों को मुबारक। भीतरी यात्रा हमें रास आ गया है। लेकिन जब रात में सोने से पहले एफबी आदि सोशल मीडिया साईट स्क्रॉल करता हूँ तो दिखता है, दुनिया में कितना दुख है, डिप्रेशन है, छल है!

जितनी नेगेटिव चीजें हो सकती हैं और जितनी मात्रा में हो सकती हैं, वो सब हमारे देश राज्य समाज में मौजूद है। ये सब पढ़ देख कर मन सुन्न पड़ने लगता है। ये सब अब अपने बर्दाश्त के बाहर है। अपना परमानेंट आशियाना ठिकाना अब कहीं एकांत में रखना पड़ेगा। अपनी मित्र मंडली से नकारात्मक और दुनियादार लोगों को हटाना होगा।

ये आध्यात्मिक यात्रा एक नई रोशनी दे रहा जीवन को। गुरु आनंद द्विवेदी जी सच में अनोखे हैं। मैंने पूछा ये द्विवेदी नाम क्यों नहीं हटाया, संत टाइप कुछ रखे होते! बोले- मैं संत नहीं हूँ। आम आदमी की ही तरह हूँ। इसीलिए मैं बच्चों को पढ़ाता भी हूँ।

शरीर, मन, चित्त, दिमाग़, दिल सब कुछ को द्रष्टा मोड में लाना होगा। जैसे कार चलाते वक्त आगे पीछे दायें बाएं सब देखते हुए चलना पड़ता है वैसे ही साधक को धीरे धीरे देह से होते हुए मन, माइंड आदि को भी संतुलित स्थिति में ले जाना पड़ेगा। अन्यथा देह को साधना बेकार हो जाएगा जब तक चित्त भाव आदि नहीं सधते!

वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक गुरुजी आनंद द्विवेदी के छात्रों द्वारा गाया हुआ है। वीडियो में कुछ छात्रों को पढ़ाते गुरुजी, शाम पाँच बजे डिनर के लिए इकट्ठा होते लोग और लास्ट में भोजन के बाद वॉक!

ये भी पढ़ें…

जब संसार से कुछ ले ही नहीं जाना है तो फिर किसलिए हाय हाय!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन