Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुराग शुक्ला, मनोज राजन त्रिपाठी, अरुण भगत, धीरज त्रिपाठी के बारे में सूचनाएं

Anurag Shukla

अनुराग शुक्ला दैनिक भास्कर डिजिटल में न्यूज़ एडिटर बने… हरफ़नमौला पत्रकार अनुराग शुक्ला ने नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्कर भोपाल से की है।यहाँ उन्होंने भास्कर डिजिटल में न्यूज़ एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है।इससे पूर्व वह सत्याग्रह डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे थे।अनुराग ने आठ साल दैनिक जागरण मेरठ में भी काम किया।यहाँ उनका साप्ताहिक ‘गुस्ताखी माफ़’ कालम काफ़ी लोकप्रिय हो गया था।

लखनऊ से खबर है कि मनोज राजन त्रिपाठी ने नई पारी की शुरुआत ‘जी मीडिया’ के साथ की है. ये जानकारी खुद मनोज ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है. मनोज इससे पहले कई चैनलों के लिए लखनऊ में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं.

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत उच्च शिक्षा विभाग ने प्रोफेसर अरुण कुमार भगत को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली (नेशनल बुक ट्रस्ट) का न्यासी सदस्य नामित किया है. विभाग ने कुल 14 साहित्यकारों, पत्रकारों और शिक्षाविदों को बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल किया है. 3 वर्षों के लिए गठित यह बोर्ड ऑफ ट्रस्टी वास्तव में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, दिल्ली के लिए नीति निर्धारण करने वाली सर्वोच्च समिति है. अरुण भगत फिलहाल महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग में डीन और अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

लखनऊ से एक अन्य खबर के मुताबिक ईटीवी भारत के पत्रकार धीरज त्रिपाठी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उनकी टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई है. इसके बाद उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन