Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

हद है ये पत्रकारिता- गंगा स्नान कर रही अपर्णा यादव का वीडियो बना लिया!

अनिल कुमार-

ये कौन सी पत्रकारिता है? एक महिला जो गंगा से स्नान कर के निकल रही है, आप उसके पीछे माइक और कैमरा लेकर जबरदस्ती करने लगे!

उसकी निजता का आपके लिये कोई मतलब नहीं है! आपको क्यों जानना है, उसके पर्सनल लाइफ के बारे में? उसके पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर समाज का कौन सा भला होने वाला है?

माइक कैमरा वालों ने पत्रकारिता के नाम पर जो आतंक मचा रखा है, इसी ने समाज में पत्रकारों के सम्मान को कम करने का काम किया है!

ना जगह देखना है, ना मौका देखना है, ना स्थिति परिस्थिति देखनी है, बस कैमरा खोलकर मुंह में माइक लगाकर कुछ भी पूछना है! हद है ये पत्रकारिता!


ज्योत्सना यादव-

बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने पत्रकारो पर लगाया नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप, हरिद्वार में गंगा स्नान करने गई थीं अपर्णा यादव

पत्रकार- मैडम सोशल मीडिया में आपके तलाक के बारे में जो चल रहा है उस पर कुछ बोलिए??

अपर्णा यादव- इन तीनों पत्रकारों की फ़ोटो लीजिए इन्होंने मेरे नहाते हुए का वीडियो बनाया है।


हरिद्वार : BJP नेत्री अपर्णा यादव गंगा स्नान करने आईं। कुछ पत्रकारों ने घेर लिया। तलाक की खबरों पर सवाल पूछने लगे। अपर्णा ने बात करने से मना कर दिया। वे फिर भी पीछे पड़े रहे। इस पर अपर्णा बोलीं– तीनों की फोटो खींचिए, ये नहाते वक्त जबरदस्ती फोटो ले रहे थे। -सचिन गुप्ता, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन