Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनल का असिस्टेंट प्रोड्यूसर अपने ही चैनल की महिला मीडियाकर्मी को कर रहा ब्लैकमेल, पढ़ें चैट

भड़ास के पास कुछ सनसनीखेज जानकारी आई है. एक न्यूज चैनल में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने इसी चैनल की एक महिला मीडियाकर्मी के साथ दोस्ती बढ़ाई. दोनों ने साथ साथ ड्रिंक की. इसके बाद आपसी सहमति से जो कुछ हुआ, वह भी निजी मामला था. पर यहां जो पुरुष है, उसके भीतर का हरामीपन जाग जाता है. उस कमीने ने बिना बताए लड़की के न्यूड फोटो शूट कर लिए.

अब ये हरामी असिस्टेंट प्रोड्यूसर इस न्यूड फोटोज के आधार पर लड़की को ब्लैकमेल कर रहा है. कह रहा है कि अब जहां बुलाऊंगा जब बुलाऊंगा वहां तुम्हें आना पड़ेगा.

लड़की और लड़के के बीच के चैट डिटेल भड़ास के पास सुरक्षित हैं. पूरे मामले की पड़ताल भड़ास टीम कर रही है. पता चला है कि चैनल के कर्ताधर्ता भी इस प्रकरण को आपसी मामला बताकर चुप हो गए हैं.

इस चैट में लड़का धमकी दे रहा है कि वह इन फोटोज का कुछ भी कर सकता है. कहीं भी अपलोड कर सकता है, वायरल कर सकता है. किसी को भी भेज सकता है.

लड़की अनुरोध कर रही है कि ऐसा न करे वरना वह बहुत दिक्कत में आ जाएगी.

लंबे चौड़े चैट के एक छोटे हिस्से को यहां संपादित कर अपलोड किया जा रहा है. अगर लड़के ने फिर से आगे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उन फोटोज को हमेशा के लिए डिलीट न किया तो उसके नाम पहचान का खुलासा भड़ास पर कर दिया जाएगा.

लड़की से भी अनुरोध है कि वह रेप, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने (जैसा की लड़की को फोन पर लड़के ने कहा है) की एक लिखित कंप्लेन थाने में दे दे ताकि असिस्टेंट प्रोड्यूसर महोदय के आगे के जीवन का हिसाब किताब पुलिस, कोर्ट, कचहरी और जज साहबान कर सकें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन