Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लखनऊ से अकील सिद्दीकी और पुलकित खरे के बारे में सूचनाएं

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रीज़नल न्यूज़ चैनल स्वराज एक्सप्रेस (SMBC) ने उत्तर प्रदेश में अपने राज्य संपादक की नियुक्ति कर दी है। चैनल प्रबंधन ने अपने स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) अकील सिद्दीकी की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें स्टेट हेड से प्रोनन्त करते हुए अब राज्य संपादक नियुक्त कर दिया है। लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में चैनल प्रबंधन ने इसकी घोषणा की।

इस कार्यक्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे। अक़ील सिद्दीकी यूपी के गोंडा जिले के निवासी है और 2017 से बतौर स्टेट हेड स्वराज्य एक्सप्रेस के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहें है। स्वराज्य एक्सप्रेस से पूर्व अक़ील सिद्दिक़ी ईटीवी, स्टार न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस ,साधना न्यूज़, साधना प्राइम ,के न्यूज़, हिंदुस्तान ,सहारा और हिंदी ख़बर में भी सेवाएं दे चुके है।

लखनऊ में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार पुलिकत खरे ने नेशनल लेवल पर संचालित होने वाले न्यूज पोर्टल पूरी दुनिया के साथ नई पारी की शुरुआत की है. लखनऊ में पिछल 4 वर्षों से पुलिकत मीडिया से जुड़े हैं. नवभारत टाइम्स से इंटर्नशिप के बाद लोकमत अखबार में वे एक वर्ष तक कार्यरत थे. डिजिटल की ओर रुझान होने के कारण NewsInvestigators में बतौर डिजिटल डेस्क इंचार्ज उन्होंने 2017 में काम शुरू किया. यहां लंबी पारी के बाद अब लखनऊ के Puri Dunia Media house pvt. Ltd. से जुड़ गये हैं. पुलकित ने 2016 में माखनलाल चतुर्वेद से पत्रकारिता एवं जनसंचार में परास्नातक किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन