Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अरिजीत का संन्यास : इस अंधी दौड़ में जीवन थमने का भी नाम है!

रवीश रंजन शुक्ला-

अरिजीत सिंह ऐसा गायक जो दो घंटे के लाइव परफ़ॉर्मेंस के लिए 2-14 करोड़ रुपए तक की फ़ीस लेता हो…जिनका नाम दुनिया के सबसे मंहगे गायकों में शुमार होता हो….वो अचानक प्लेबैक गायन को विराम दे देता है।

लोग कहते हैं जीवन चलने का नाम है लेकिन इस अंधी दौड़ में जीवन थमने का भी नाम है….अरिजीत सिंह इस वक्त करीब 414 करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक है…हमर..मर्सडीज़ और करीब डेढ़ करोड़ की गाड़ी Range Rover Vogue उनके पास है…लेकिन मुंबई के नौ करोड़ का बंगला छोड़कर उसकी चमक दमक किनारे रखकर इन दिनों मुर्शिदाबाद के अपने जियागंज क़स्बे में रहते हैं..स्कूटर से घूमते हैं और क़स्बे के बने स्टूडियो में ज़्यादातर समय बीतते हैं..

यहीं एक होटल खोला है जहाँ 40 रुपए में आपको सस्ता खाना मिल सकता है…अरीजीत सिंह खुद कहते हैं कि मुंबई में उनको कामयाबी दी है लेकिन सुकून जियागंज ही देता है….रचनात्मक शख़्स बहुत ज्यादा दिन तक चमक दमक में नहीं रह सकता है वरना उसमें गुम हो जाने का खतरा रहता है…

अरीजीत सिंह जैसे सफल गायक को देखिए और अपने आसपास के नए नवेले धन्ना सेठों और नेता से ठेकेदार बने लोगों की ऐंठ देखिए…सोचिए..जीवन में किसकी क्या प्राथमिकता है।


ऐसा क्या हुआ अरिजीत सिंह के साथ की अरिजीत सिंह ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने का अनाउंस कर दिया? कुछ तो हुआ होगा उनके साथ। -सुरेंद्र यादव


विपेंद्र कुमार-

क्या आपने कभी सोचा है अरिजीत सिंह की आवाज़ एक ही नहीं कई अलग-अलग textures में क्यों सुनाई देती है जैसे हर गाना उसकी आवाज़ का एक नया रूप खोल देती हो?

असल में अरिजीत की आवाज़ का magic उसकी versatility में छुपा है वो अपनी voice texture breath control, nasal resonance और throat depth को गाने के mood के हिसाब से बदलते हैं इसी वजह से उनकी आवाज़ कभी soft cotton लगती है कभी smoky, कभी raw, कभी silky और कभी दर्द भरी दरारों वाली।

Early raw texture (Aashiqui 2 era): इस दौर में उनकी आवाज़ में हल्की खुरदुराहट, दर्द और depth थी। यही texture Tum Hi Ho, Chahun Main Ya Naa जैसे गानों को iconic बनाता है।

Soft romantic texture: Khamoshiyan, Muskurane, Raabta जैसे गानों में एक smooth और creamy warmth महसूस होती है इसमें वो breath और voice को बहुत close-mic style में mix करते हैं इसे कहते हैं intimate tone।

High-pitch powerful texture: Gerua, Zaalima, Ae Dil Hai Mushkil में वो chest voice को head voice से blend करते हैं इससे आवाज़ wide, open और cinematic लगती है।

Sufi & folk texture: Hamari Adhuri Kahani, Jhoome Jo Pathaan, Tera Yaar Hoon Main में उनकी आवाज़ में एक earthy vibration आता है। ये texture उनकी classical practice से आता है।

Live concert texture: Live shows में उनकी आवाज़ थोड़ी gritty और energetic होती है क्योंकि वो mic distance, air pressure और natural throat rasp का इस्तेमाल करते हैं इससे आवाज़ में एक raw punch आता है।

अरिजीत की आवाज़ बदलती नहीं वो गाने के emotion के साथ अपना रूप बदलती है इसी वजह से उनकी आवाज़ सुनकर लोग कहते हैं यार ये सीधे दिल में उतर जाता है। कमेंट में बताइए अरिजीत की कौन-सी voice texture आपको सबसे ज़्यादा connect करती है?


अरिजीत सिंह अभी मात्र 39 वर्ष के हैं और उन्होंने प्लेबैक सिंगिग को अलविदा कह दिया है। आज वह इंडस्ट्री के सबसे चहेते और शायद सबसे महंगे सिंगर है। करियर के इस पीक प्वाइंट पर प्लेबैक सिंगिग से संन्यास लेना कोई आसान काम नहीं पर वह आसान काम करते कहां हैं। जिस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलते हैं उस उम्र में वह सुर साधने में लगे थे। कॉलेज में दोस्तों के साथ चिल्लआउट करने के समय पर वह लगातार हिट गाने दे रहे थे। इस उम्र तक उन्होंने ख़ुद को इतना स्टैबलिश कर लिया है कि वह अब नई चीज़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कलाकार कभी शांत नहीं बैठता इसलिए उम्मीद करती हूँ कि वो आगे कुछ और शानदार रचेंगे।

-निवेदिता सिंह

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन