Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आई एम अ ‘आर भारत’ डांसर : टीम-अर्नब की ये महिला पत्रकार भरपूर मनोरंजन कर रही है, देखें वीडियो

नवेद शिकोह-

आई एम अ ‘आर भारत’ डांसर….यदि आप डांसर हैं और आपको फिल्मों में या बड़े मंच पर अवसर नहीं मिला हो तो निराश मत होइए। “आर भारत” में पत्रकार/एंकर बन जाइए और ख़बर पेश करते हुए डांस कीजिए, या डांस करते हुए ख़बर पेश कीजिए। यहां रिवाज है।

देखें डांस- https://www.facebook.com/100001021595270/posts/5340417319335602/?d=n


पवन सिंह-

यूक्रेन से पेश-ए-खिद्दम है R. BHART COMEDY SHOW… देखो भैया ये हैं– R.BHARAT नाट्य कला केन्द्र, डिपार्टमेंट आफ मंकीज, अनुभाग-न्यूज सेक्शन फाइव की खबरांग्ना….
आजकल भारत में इस तरह के “पीसेज” का निर्माण कार्य जबरदस्त प्रगति पर है…ये खबरांग्ना यूक्रेन से न्यूज Report कर रही है….

ऊपर आसमान में पुतिन अपने सुखोई पर बैठे हुए शांत भाव से देख रहे हैं कि ये जाए तो वो बम गिराएं…..दिल थाम के देखो भिडू इसको…..

कुछ चैनल तो अपुन केवल टेंशन फ्री होने और फेफड़ों में ज्यादा आक्सीजन “खैंचने” के लिए देखता हूं भिडू…R. BHARAT और सुदर्शन…बाकी चैनलों की “ऐंकारा” लोग भी कम नहीं हैं, मल्लब…..अंगना होम कैचप, वो नोट में चिप खोजने वाली बाई, तिहाडी भाई और वो अपुन का चरसिया…..मल्लब फुलटास मनोरंजन के साधन है…

फिलहाल यूक्रेन से पेश-ए-खिद्दमत है R. BHART COMEDY SHOW…

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/100003530692949/posts/4796012133859762/?d=n

इस वीडियो पर एक टिप्पणी-

Raghvendra Pratap Singh : डिजिटल दौर में चैनल वालों की इस सस्ती भरी रिपोर्टिंग ने, प्रिंट मीडिया की बौद्धिक और गंभीर पत्रिकारिता को गुम कर दिया है। अब मोबाइल से लेकर टीवी तक इन्हीं का बोलबाला है। अब रिपोर्टिंग कम नाटकीय ढंग से न्यूज परोसने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसको आप फिल्मों में पुराने जमाने के गाने और वर्तमान दौर के गाने से भी समझ सकते हैं। रिपोर्टिंग तो ऐसे चल रही आजकल जैसे किसी नाटक का शो चल रहा हो। खैर ….


गिरीश मालवीय-

बिग बिग ब्रेकिंग: अभी अभी मोदी जी के पास पुतिन का फोन आया पुतिन ने युक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी कांफ्रेंस काल पर ले लिया, पुतिन और ज़ेलेंस्की दोनों लगे मोदी जी से मिन्नते करने कि मोदी जी प्लीज, आप कैसे भी कर के रिपब्लिक टीवी की नई रिपोर्टर को युक्रेन से वापस बुला लीजिए, पुतिन बोले कि हमने नाटो को तो आसानी से चमका दिया उन्होने कोई हथियार नहीं भेजे लेकिन आपने विश्व गुरु ऐसा ब्रह्मास्त्र चलाया कि मुझे एक ही दिन घुटनो पर ला दिया आपने !….. हमारे जनरल बोल रहे हैं कि ये क्या हैं यह तो किसी बायो वेपन से भी ज्यादा खतरनाक है, जब तक ये युक्रेन में हैं हम नही लड़ेंगे !

अब ज़ेलेंस्की की बारी थी, वे बोले कि मोदी जी ये क्या बवाल भेज दिया है आपने, आपके देश की ये रिपोर्टर यूक्रेन की धरती पर से कैसे कैसे कूद कूद कर आगे पीछे होकर रिपोर्टिंग कर रही हैं ?

इसे देख कर युक्रेन की पब्लिक युद्ध भूलकर क्रॉस अपने हाथो में लेकर प्रार्थना कर रही है कि इस रिपोर्टर के शरीर में जो शैतानी आत्मा घुस गई है वो बाहर निकल जाए , जब से इनका वीडियो वायरल हुआ है, देश भर से मुझे फोन आ रहे है कि रूस से युद्ध हम बाद में लड़ लेंगे पहले इसको भगाओ…….

फिर ज़ेलेंस्की और पुतिन समवेत स्वर में मोदी से बोले कि जो आप कहेंगे जैसा आप कहेंगे हम सब मान लेंगे बस केसे भी कर के आप इस संवाददाता को वापस बुला लो !…… मोदी ने गहरी सांस ली और कहा कि ठीक है हम कुछ करते हैं इतना कह कर उन्होने फोन रख दिया

मोदी जी ने जयशंकर प्रसाद को फोन लगाया और कहा कि मीडिया में न्यूज़ चलवा दो कि मोदी ने युद्ध विराम करवा दिया, और उसके बाद लगे रिपब्लिक वाले अरनब को फोन लगाने !……….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन