Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (73) : AI का फ़ुल फ़ॉर्म हर कोई जानता है मगर लिखता ग़लत है!

नीरेंद्र नागर-

हाल में दिल्ली में AI समिट हुआ जो गलगोटिया के चीनी रोबोडॉग और बिल गेट्स समेत कई नकारात्मक कारणों से ख़बरों में रहा।

इस AI का फ़ुल फ़ॉर्म क्या है, यह सभी जानते हैं – Artificial Intelligence और ख़बरों में इसका ज़िक्र भी करते हैं। लेकिन AI के इस Artificial को हिंदी मीडिया में अलग-अलग तरह से लिखा जाता है। अधिकतर इसे आर्टिफ़िशियल लिखते हैं, कोई-कोई आर्टिफ़िसियल और एकाध आर्टिफ़िशल।

आज की शब्दचर्चा 73 में हम यही जानेंगे कि Artificial का सही उच्चारण क्या है।

इसका सही उच्चारण है आर्टिफ़िशल। यानी -CIAL में i साइलंट है। इसे शियल या सिअल नहीं, शल कहा जाता है।

चौंक गए? मगर क्यों? Special को आप क्या बोलते/लिखते हैं? स्पेशल या स्पेशियल/स्पेसियल? Social को आप क्या बोलते/लिखते हैं? सोशल या सोशियल/सोसियल?

तो जो नियम Special और Social जैसे शब्दों में काम करता है, वही नियम Artificial में भी काम करता है क्योंकि इन सबके अंत में -CIAL है। नियम बिल्कुल आसान है। जिन शब्दों के अंत में -CIAL होगा, उनका उच्चारण शल होगा, शियल या सियल नहीं चाहे वह Facial=फ़ेशल हो या Financial=फ़ाइनैंशल।

ऐसे ही कुछ और शब्द देखें –

  • Official – ऑफ़िशल
  • Commercial – कमर्शल
  • Judicial – जुडिशल
  • Crucial – क्रूशल

CIAL की तरह -TIAL का उच्चारण भी शल होता है। जैसे-

  • Partial – पार्शल
  • Residential – रेज़िडेंशल
  • Essential – इसेंशल
  • Initial – इनिशल
  • Potential – पटेंशल
  • Confidential – कॉन्फ़िडेंशल

AI (Artificial Intelligence) के दूसरे भाग यानी Intelligence का भी सही उच्चारण इंटेलिजेंस या इंटेलीजेंस नहीं (जैसा कि आम तौर पर बोला या लिखा जाता है) बल्कि इंटेलिजंस है। क्यों है, उसके बारे में चर्चा फिर कभी।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (72) : NBT से लेकर BBC तक सभी ने Andrew का नाम ग़लत लिखा!

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. रीता दास

    February 23, 2026 at 1:22 pm

    नई जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन