Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (72) : NBT से लेकर BBC तक सभी ने Andrew का नाम ग़लत लिखा!

नीरेंद्र नागर-

किंग चार्ल्ज़ के छोटे भाई Andrew की 11 घंटों की गिरफ़्तारी की ख़बर को हिंदी मीडिया ने प्रमुखता से लिया लेकिन उनका नाम लिखते समय किसी ने ज़रूरी जाँच-पड़ताल नहीं की। आजतक से लेकर नवभारत टाइम्स तक सभी ने Andrew को लिखा एंड्रयू, एक-दो में एंड्र्यू भी दिखा। लेकिन ये दोनों ग़लत हैं।

मुझे लगा कि बीबीसी में तो कम-से-कम इस नाम का सही उच्चारण होगा। लेकिन वहाँ भी एंड्रयू ही लिखा मिला।

सही उच्चारण है ऐंड्रू। यानी DREW का उच्चारण होगा ड्रू, न कि ड्रयू या ड्र्यू। आप सोचिए, Crew को आप क्या बोलते हैं – क्रू या क्र्यू? Brew को आप क्या बोलते हैं – ब्रू या ब्र्यू? Grew को क्या बोलते हैं – ग्रू या ग्र्यू?

और इसका एक आसान नियम है। नियम यह कि अंग्रेज़ी में जब ‘र’ की ध्वनि के बाद U, OU, OO, EW आदि आते हैं तो उनका उच्चारण ‘उ’ या ‘ऊ’ होता है, ‘यु’ या ‘यू’ नहीं। जैसे Rule का उच्चारण रूल होता है, Route का उच्चारण रूट होता है, Crook का उच्चारण क्रुक होता है, Screw का उच्चारण स्क्रू होता है।

उसी तरह Andrew का उच्चारण भी ऐंड्रू होगा, एंड्रयू या एंड्र्यू नहीं। ‘र’ के अलावा चार और ध्वनियाँ हैं जिनके बाद U, OU, OO, OE, EW आदि में से कोई आता है तो उसका उच्चारण ‘उ’ या ‘ऊ’ होता है, ‘यु’ या ‘यू’ नहीं। ये ध्वनियाँ हैं – ‘ज’, ‘श’, ‘ल’ और ‘च’। जैसे Jew=जू, Shoe=शू, Ludo=लूडो, Chew=चू।

इन ध्वनियों को ‘जोशीले चार’ से याद रखा जा सकता है। ‘जोशीले चार’ में वे पाँचों ध्वनियाँ हैं जिनके बाद अगर U, OU, OO, OE, UI, EW आदि आएँ तो उच्चारण ‘उ’ या ‘ऊ’ होगा, ‘यु’ या ‘यू’ नहीं।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (71): बीबीसी के दिवंगत पत्रकार का नाम मार्क टुली था या मार्क टली?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन