Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण दिल्ली में बड़ा बदलाव, तीन ब्यूरो ऑफिसों के इंचार्जों का नोएडा के डेस्क पर तबादला

दैनिक जागरण प्रबंधन ने दिल्ली में कार्यरत तीन ब्यूरो आफिसों के इँचार्जों का तबादला डेस्क पर कर दिया है. दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के इंचार्ज क्रमश: अरविंद द्विवेदी, स्वदेश कुमार और संजय सलिल को साल के पहले दिन नोएडा डेस्क पर रिपोर्ट करने का फरमान सुना दिया गया है.

चर्चा है कि ये तीनों ही इंचार्ज दिल्ली इनपुट हेड के साथ नोएडा में कार्यरत एक मोहतरमा की आंखों की किरकिरी बने हुए थे।

ये पता नहीं चल पाया है कि इन तीनों की जगह किसे इंचार्ज बनाकर भेजा गया है।

इन तीन के अलावा गुरुग्राम के सीनियर रिपोर्टर और जिला रिपोर्टिंग टीम की रीढ़ माने जाने वाले आदित्य राज को भी डेस्क पर बुलाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन