Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

NDTV से विदा ले चुके असद सर ने मेरे बारे में जो कुछ लिखा, भावुक करने वाला है!

रवीश शुक्ला-

NDTV में निधि कुलपति मैम के साथ असदुर्रहमान किदवई सर उर्फ असद सर भी रिटायर हुए… 26 साल 11 महीने और 2 दिन NDTV में बिताकर। एनडीटीवी के बाहर उनके बारे में बहुत लोग जानते नहीं हैं क्योंकि वो हमारे SR NEWS EDITOR रहे थे.. उनका काम कंटेट को देखने का रहता था जो परदे के पीछे रहता है।

असदुर्रहमान किदवाई

गुस्ताखी माफ कार्यक्रम की स्क्रिप्टिंग हो या हम लोगों की रिपोर्ट..और स्क्रिप्ट.. उनकी आँखों से गुज़रे बिना वो on air नहीं जाती थी.. उनके 26 साल में क़रीब 17 साल से मेरा भी साथ रहा है। वो निहायत ही ज़हीन…नरम…बौद्धिक और लेखन शैली के धनी..अंग्रेज़ी, हिन्दी और उर्दू के समान जानकार हैं।

आज उनका एक लंबा मैसेज मिला। जब-जब पढ़ता हूँ भावुक हो जाता हूँ। उनके प्रति श्रद्धा बढ़ जाती है क्योंकि जो बात आज उन्होंने मेरे बारे में लिखी है.. उसका मुझे आभास नहीं था..

उनके सामने मैंने तमाम गलतियां कीं। उनके सामने मैंने तमाम बहाने काम से बचने के लिए किए होंगे… शायद मेरी वजह से कई बार उनको ऊपर जवाब देने में भी मुश्किल हुई हो। लेकिन मुझे याद नहीं आता है कभी तेज आवाज़ में बात की हो.. हमेशा न्यूज़ फ्लोर पर हँसते मिले।

मेरे बारे में असद सर की बातें न सिर्फ़ भावुक करने वाली हैं बल्कि ये मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा का स्रोत है जो पैसों से कहीं बढ़कर है। आजतक मैंने जीवन में जो छोटी-बड़ी रिपोर्टिंग की है ये मेरे वरिष्ठ साथी का दिया सम्मान है। उनकी सीख है, जिसे सिर माथे पर लगाता हूँ।

जिम्मेदारी और ईमानदारी के बोध के साथ…शुक्रिया असद सर…फिर मिलेंगे संघर्ष के तूफ़ानों में…

मूल खबर…

एनडीटीवी से आज 27 साल बाद असद उर रहमान किदवई जी भी रिटायर हो गए!

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन