Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

unacademy के राष्ट्रीय ऐकडेमिक हेड आशीष अरोड़ा ने इस्तीफ़ा दिया

एड्युटेक यूनिकॉर्न uncademy से शीर्ष पदों से इस्तीफ़े का दौर जारी है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अकादमिक हेड आशीष अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

हालाँकि अरोड़ा ने इस अचानक दिये इस्तीफ़े का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने अभी अपने भविष्य की योजना के बारे में भी नहीं बताया।

इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार अरोड़ा देश में सबसे ज़्यादा वेतन वाले शिक्षकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका वेतन सालाना 10 करोड़ का है।

अभी हाल ही में unacademy के पार्टनर और मुख्य विपणन अधिकारी करण श्रॉफ़ ने भी इस्तीफ़ा दिया था।

अरोड़ा का इस्तीफ़ा इस वक्त आया है जब unacademy जयपुर में अपना ऑफलाइन कोचिंग सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

अरोड़ा इससे पहले allen career institute में थे तथा उन्होंने अपने 30 वर्षों के अध्यापन काल में देश भर में कई आईआईटी-JEE टॉपर्स तैयार किए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन