Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार आशीष मिश्रा को अखिलेश यादव समझ बैठे पोर्टल वाले!

नवेद शिकोह-

सियासत और पत्रकारिता की दो हस्तियों का आज अंतिम संस्कार हुआ। सैफई के मेला ग्राउंड में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे हुआ। जबकि जाने-पहचाने वरिष्ठ पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र जी का अंतिम संस्कार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ के भैंसा कुंड में हुआ।

सोशल मीडिया से फोटो उठाकर अपने-अपने न्यूज पोर्टल में लगाने वालों ने स्वर्गीय मिश्र को अग्नि दे रहे उनके पुत्र आशीष मिश्र की तस्वीर को लोगों ने अखिलेश यादव समझकर मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि की खबर में ये तस्वीर लगा दी।

दरअसल विधि-विधान के साथ मुखाग्नि देने वाली अखिलेश यादव जी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई। और लोग सोशल मीडिया पर वायरल आशीष जी की इस तस्वीर को अखिलेश जी की तस्वीर मान बैठे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन