Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

असम में अखबार के दफ्तर पर हमला, DUJ ने की निंदा, हिमंता के बयानों पर भी सवाल

नई दिल्ली/लखीमपुर: Delhi Union of Journalists (डीयूजे) ने असम के लखीमपुर में अखबार Asomiya Pratidin के दफ्तर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला 10 अप्रैल 2026 की सुबह हुआ, जिसमें दफ्तर पर पत्थरबाजी की गई। हमले में खिड़कियों के शीशे टूट गए और पत्थर न्यूज़रूम तक जा पहुंचे, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

डीयूजे ने कहा कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा मीडिया को लेकर कई तीखे और विवादित बयान दिए गए हैं।

अखबार प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस घटना को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता। आरोप लगाया गया कि हमले से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने ‘प्रतिदिन मीडिया’ जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे और कवरेज को पक्षपातपूर्ण बताते हुए उस पर आर्थिक प्रभाव होने के आरोप लगाए थे।

बयान में यह भी कहा गया कि अखबार के संपादक जयंत बरुआ को लेकर भी मुख्यमंत्री की ओर से चुनाव के बाद “राजनीतिक और बौद्धिक रूप से खत्म कर देने” जैसी टिप्पणी की गई थी।

डीयूजे ने यह भी उल्लेख किया कि चुनावी माहौल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया, खासकर The Lallantop जैसे प्लेटफॉर्म पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और एक बीबीसी रिपोर्टर के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई।

डीयूजे ने इन सभी बयानों और घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया से सवालों का सामना करना नेताओं की जिम्मेदारी है। संगठन ने असम सरकार से अपील की कि वह पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ इस तरह की नकारात्मक बयानबाजी और माहौल से बचे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन