Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

UPSC टॉपर आस्था जैन पर EWS कोटे में फ्रॉड करने के गंभीर आरोप, वीडियो देखें

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल करने वाली आस्था जैन इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई हैं। उनके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कोटे के इस्तेमाल को लेकर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या हैं आरोप?

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स और इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि आस्था जैन इससे पहले भी यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी हैं और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित होकर ट्रेनिंग कर रही थीं। आरोप लगाने वाले लोगों का कहना है कि पहले प्रयास में वे सामान्य श्रेणी (General Category) की उम्मीदवार थीं, जबकि 2025 की परीक्षा में उन्होंने EWS कोटे का लाभ लिया।

इसी आधार पर कुछ लोग इसे “EWS घोटाला” या “फ्रॉड” बताते हुए सवाल उठा रहे हैं कि पहले से चयनित उम्मीदवार को दोबारा इस श्रेणी का लाभ कैसे मिला।

दूसरी तरफ कई रिपोर्टों में आस्था जैन की पृष्ठभूमि को साधारण बताया गया है। खबरों के मुताबिक वे शामली (उत्तर प्रदेश) के एक छोटे दुकानदार की बेटी हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए तीन वर्षों में अपनी रैंक में बड़ा सुधार किया। पहले प्रयासों में उनकी रैंक 131 और 186 रही, जबकि 2025 में उन्होंने बड़ी छलांग लगाते हुए ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर ली।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में न तो आस्था जैन की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कोई स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच कई लोग यह भी कह रहे हैं कि बिना आधिकारिक जानकारी के किसी भी अभ्यर्थी पर आरोप लगाना उचित नहीं है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन