Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

अटल जी की पार्टी आज संसद को धता बताकर एक के बाद एक दस अध्यादेश जारी कर रही है

Mukesh Kumar : संसद सजावट की वस्तु है? तेईस-चौबीस साल पहले एक दूरदर्शन के लिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी-संसद से सड़क तक। ये फिल्म बीजेपी और दूसरे विपक्षी दलों द्वारा संसद की कार्रवाई को हफ़्तों तक ठप करने को लेकर थी। उस समय पंडित सुखराम के टेलीकॉम घोटाले की गूँज चारों ओर थी और विपक्षी दल उत्तेजित थे। इस फिल्म के लिए मैंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का लंबा इंटरव्यू किया था, जिसमें उन्होंने संसद के बहिष्कार को जायज़ ठहराते हुए कहा था- संसद कोई सजावट की, प्रसाधन की वस्तु नहीं है।

आज उनकी पार्टी संसद को धता बताकर एक के बाद एक दस अध्यादेश जारी कर रही है। उसने सचमुच में संसद को प्रसाधन की वस्तु बना दिया है। ये परंपरा भी उसने मनमोहन सरकार से ही ग्रहण की है, क्योंकि उसने भी इसी तरह अध्यादेश-राज कायम कर रखा था। संसद को इस तरह से बाईपास करना बढ़ती निरंकुशता का द्योतक है। क्या इस निरंकुशता का कोई इलाज है हमारे पास?

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन