Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला : हरिश्चंद्र सिंह गोरखपुर और राजीव सिंह लखनऊ के संपादक बने

हरिश्चंद्र सिंह

अमर उजाला समूह में संपादकों के संभावित तबादलों को लेकर जो खबर भड़ास में छपी, वह 99 फीसदी सच साबित हुई है. अमर उजाला, देहरादून के संपादक हरिश्चंद्र सिंह को अमर उजाला, गोरखपुर का नया संपादक बनाया गया है. हरिश्चंद्र सिंह को संपादक के साथ साथ जनरल मैनेजर की भी जिम्मेदारी दी गई है. ऐसा अमर उजाला समूह में संभवत: पहली बार हुआ है. हरिश्चंद्र सिंह के शानदार परफारमेंस को देखते हुए उन्हें यूपी के सीएम के गृह जिले वाले एडिशन का सर्वेसर्वा बनाया गया है.

हरिश्चंद्र सिंह ने करियर की शुरुआत काफी देर से की. 35 बरस की उम्र में वे मीडिया में आए. शुरुआत में वे इलाहाबाद में पंजाब केसरी के लिए क्राइम स्टोरीज लिखा करते थे. पत्रकारिता में आने के सात साल बाद ही वे दैनिक भास्कर, उदयपुर के संपादक बन गए. अंग्रेजी अखबार डीएनए के जयपुर संस्करण की लांचिंग टीम में हरिश्चंद्र सिंह थे. अमर उजाला, कानपुर में संपादक के बतौर लंबी पारी खेलने के बाद प्रबंधन ने उन्हें देहरादून भेज दिया था. अब उन्हें गोरखपुर संस्करण का सर्वेसर्वा बनाया गया है.

देहरादून में अपने कार्यकाल के दौरान हरिश्चंद्र सिंह ने प्रदेश सरकारों के खिलाफ जमकर छापा. अभी हाल में ही उनके संपादकत्व में त्रिवेंद्र रावत सरकार के खिलाफ पहले पन्ने पर बैनर खबर प्रकाशित हुई जिससे पूरे प्रदेश से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मच गया था.

राजीव सिंह

उधर, अमर उजाला, मेरठ के संपादक राजीव सिंह को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला का संपादक बनाया गया है. राजीव सिंह अपने करियर के ज्यादातर समय में अमर उजाला में कार्यरत रहे. अमर उजाला, कानपुर से जुड़ कर उन्होंने कई बरस तक सेवाएं दीं. उससे पहले करियर के शुरुआती दिनों में दैनिक जागरण, आगरा में कार्यरत रहे. दैनिक जागरण की सेकेंड पारी में वे करीब साढ़े चार साल तक दैनिक जागरण, नोएडा के संपादक रहे.

राजीव भास्कर समूह में भी प्रमुख पोजीशन में कार्यरत रहे. उन्होंने दैनिक भास्कर, लुधियाना संस्करण को बतौर संपादक लांच कराया. बाद में उन्हें प्रमोट कर दैनिक भास्कर, छत्तीसगढ़ का स्टेट हेड बना दिया गया.

इससे पहले उन्होंने अमर उजाला के पंजाब में दाखिल होने के दौरान जालंधर और लुधियाना संस्करणों की लांचिंग में महती भूमिका निभाई. ईमानदार और मेहनती पत्रकार राजीव सिंह जहां भी रहे, बेस्ट देने की कोशिश की. अमर उजाला, मेरठ में उनके कई प्रयोग और कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं. अब उन्हें यूपी के सबसे प्रमुख संस्करण लखनऊ का संपादक बनाया गया है.

इन्हें भी पढ़ें-

अमर उजाला : राजेंद्र त्रिपाठी बने मेरठ के संपादक, वीरेंद्र आर्या बनारस की कमान संभालेंगे

अमर उजाला : संजय अभिज्ञान बने देहरादून के संपादक, विनोद पुरोहित आगरा पहुंचे

इन तबादलों से ठीक पहले भड़ास में जो खबर छपी, वो ये है-

अमर उजाला में कई संपादकों के तबादले की चर्चा, लगता है पूरा घर बदल डालेंगे राजुल माहेश्वरी!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन