Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला : राजेंद्र त्रिपाठी बने मेरठ के संपादक, वीरेंद्र आर्या बनारस की कमान संभालेंगे

राजेंद्र त्रिपाठी

अमर उजाला समूह में थोक के भाव संपादकों के तबादले हुए हैं. वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के साथ लंबे समय से जुड़े राजेंद्र त्रिपाठी मेरठ लौट रहे हैं. वे कई बरस से अमर उजाला, बनारस के संपादक थे. मेरठ में राजेंद्र त्रिपाठी पहले भी लंबी पारी खेल चुके हैं. उन्होंने मेरठ में सिटी चीफ के बतौर कई बरस तक काम किया है और यहां के हर एक इलाके से वे बखूबी परिचित हैं.

राजेंद्र त्रिपाठी अमर उजाला, आगरा संस्करण के भी लंबे समय तक संपादक रहे. अपने जुझारू तेवर, जमीनी समझ और संस्थान के प्रति पूर्ण समर्पण के चलते राजेंद्र त्रिपाठी अमर उजाला में जहां भी रहे, वहां अखबार को काफी तरक्की और विश्वसनीयता दिलाई. वे कई दशक से अमर उजाला समूह के साथ हैं और ग्रुप के भरोसेमंद वरिष्ठों में से एक हैं.

उधर, अमर उजाला, लखनऊ के संपादक रहे वीरेंद्र आर्या को बनारस की कमान दी गई है. वीरेंद्र आर्या को लखनऊ संस्करण का संपादक तब बनाया गया जब इंदुशेखर पंचोली ने इस संस्करण को नंबर वन बनाने के बाद नोएडा मुख्यालय की ओर रुख कर लिया. तब इंदु शेखर पंचोली के निर्देशन में वीरेंद्र आर्या को लखनऊ का संपादक बनाया गया. प्रिंट लाइन में इंदु शेखर पंचोली का ही नाम जाता रहा. वीरेंद्र आर्या को अब बनारस यूनिट का कंप्लीट चार्ज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

अमर उजाला : हरिश्चंद्र सिंह गोरखपुर और राजीव सिंह लखनऊ के संपादक बने


अमर उजाला : संजय अभिज्ञान बने देहरादून के संपादक, विनोद पुरोहित आगरा पहुंचे


अमर उजाला में कई संपादकों के तबादले की चर्चा, लगता है पूरा घर बदल डालेंगे राजुल माहेश्वरी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन