Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला : संजय अभिज्ञान बने देहरादून के संपादक, विनोद पुरोहित आगरा पहुंचे

संजय अभिज्ञान

अमर उजाला में ढेर सारे संपादकों के तबादले के क्रम में सीनियर एडिटर संजय अभिज्ञान को नोएडा से देहरादून भेजा गया है. अमर उजाला में संजय चंडीगढ़ में भी रहे हैं जहां वह पंजाब और हरियाण संस्करणों के हेड के बतौर कार्यरत थे. वे नोएडा मुख्यालय में पदस्थ होकर डिजिटल और कनवर्जेंस के एडिटर रहे हैं. चंडीगढ़ जाने से पहले संजय अभिज्ञान अमर उजाला दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक थे.

संजय अभिज्ञान विनम्र और प्रतिभाशाली पत्रकार हैं. वे हिन्दुस्तान अखबार में भी पांच साल काम कर चुके हैं. वे हिंदुस्तान अखबार में इनपुट एडिटर से लेकर डिजिटल हेड तक की यात्रा की. हिन्दुस्तान से पहले संजय नवभारत टाइम्स में थे. 1988 में वे नवभारत टाइम्स के साथ जुड़े और साल 2006 में विदाई ली. संजय अभिज्ञान बाइलिंगुअल जर्नलिस्ट हैं. वे प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 30 वर्ष से सक्रिय हैं. उन्होंने 18 वर्षों तक आर्थिक पत्रकारिता की. उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

विनोद पुरोहित

उधर, विनोद पुरोहित को अमर उजाला के आगरा संस्करण का संपादक बनाया गया है. विनोद पुरोहित लंबे समय से मीडिया में हैं और दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान जैसे अखबारों में संपादक रह चुके हैं.

दैनिक भास्कर, जयपुर में विनोद पुरोहित डिप्टी एडिटर के रूप में सेवाएं दीं. उससे पहले वे दैनिक भास्कर, इंदौर में लंबे समय तक रहे. वे पत्रिका, भोपाल में रेजीडेंट एडिटर रहे. हिंदुस्तान अखबार में विनोद पुरोहित लखनऊ संस्करण के संपादक रहे. बाद में उनका तबादला हिंदुस्तान प्रबंधन ने दिल्ली कर दिया जहां उन्हें दिल्ली एनसीआर संस्करणों का स्थानीय संपादक बनाया गया.

विनोद पुरोहित जयपुर, इंदौर, लखनऊ, मुम्बई आदि जगहों पर अलग-अलग अखबारों में संपादक रह चुके हैं. हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले पुरोहित ‘नईदुनिया’ अखबार में कार्यरत थे.

इन्हें भी पढ़ें-

अमर उजाला : हरिश्चंद्र सिंह गोरखपुर और राजीव सिंह लखनऊ के संपादक बने


अमर उजाला : राजेंद्र त्रिपाठी बने मेरठ के संपादक, वीरेंद्र आर्या बनारस की कमान संभालेंगे


अमर उजाला में कई संपादकों के तबादले की चर्चा, लगता है पूरा घर बदल डालेंगे राजुल माहेश्वरी!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन