Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी राज में भी अवैध खनन चालू है (देखें वीडियो)

मायावती और अखिलेश का राज अवैध खनन के लिए बदनाम रहा. योगी राज में इस पर सख्ती करने की बात कही गई लेकिन जमीनी स्तर पर अवैध खनन जारी है. आगरा के खेरागढ़ में खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द हैं… नहीं थम रहा यहां अवैध खनन.. आगरा की तहसील खेरागढ़ में अवैध खनन प्रशासन की तमाम कोशिशो और योगी सरकार की सख्ती के बाद भी रुक नहीं पा रहा हैं.

खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि ट्रक रोकने पर इरादत नगर के गांव गुंजन पूरा में उपजिलाधिकारी विनीता सिंह पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश कर दी. खेरागढ़ तहसील राजस्थान की सीमा से सटी हुई है. यहां रात के अँधेरे में लगातार अवैध खनन होता है और सीमा पार से यानि राजस्थान से गाड़िया उत्तर प्रदेश में लाई जाती हैं. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सत्तापक्ष के दबाव में कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर यहाँ सीमा पार से अवैध खनन किया जाता है.

क्षेत्रीय लोगों में सत्ता पक्ष और प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है. आज जब उपजिलाधिकारी विनीता सिंह थाना इरादत नगर में थाना दिवस में जा रही थीं तो उन्होंने गांव गुंजन पूरा में अवैध खनन के ट्रक को रोकने की कोशिश की. इस पर माफियाओं ने उपजिलाधिकारी के ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की. बाद में एसडीएम ने तीनों ट्रकों को पकड़वा लिया. उनके साथ में सत्ता पक्ष की झंडा लगी एक लग्जरी गाड़ी भी थी जो इन ट्रकों को लेकर जा रही थी.

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कुछ दिन पूर्व श्यामलता आनंद को अवैध खनन की शिकायतों के बाद खेरागढ़ से हटा दिया था लेकिन योगी सरकार की सख्ती के बाद भी खेरागढ़ में अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है. रात के अँधेरे में यहां प्रशासन और सत्ता पक्ष की शह पर ट्रक निकलते साफ देखे जा सकते हैं. वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन