Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश अवस्थी का मंदिर दर्शन करना “Breaking News” कब से हो गया?

Screenshot

अभिषेक उपाध्याय-

प्रिय न्यूज़ 18 उत्तर प्रदेश… पहले तो अवनीश अवस्थी योगी आदित्यनाथ के ‘मुख्य’ सलाहकार नहीं है! वे सिर्फ़ सलाहकार हैं।

मैं यहाँ योगी सरकार द्वारा उनके extension की ताज़ा चिट्ठी भी नीचे अटैच किए दे रहा हूँ! अच्छे से पढ़ लीजिएगा। फिर सलाहकार का वृंदावन में बाँके बिहारी का दर्शन करना “Breaking News” कब से हो गया?

यहाँ 69,000 शिक्षक भर्ती के OBC अभ्यर्थी मारे मारे फिर रहे हैं, कोई पूछने वाला नहीं है। और आप सलाहकार को मुख्य सलाहकार बताकर उनके वृंदावन मंदिर दर्शन की ख़बर को ऐसे चला रहे हैं, जैसे आचार्य प्रमोद कृष्णम के धाम में सच में भगवान कल्कि ने अवतार ले लिया हो!!

मने जय जयकार का सारा गन्ना आप ही पेर देंगे तो इस प्रदेश की चीनी मिलें क्या भजन करेंगी?

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन