Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट 2): शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग है या आवामी लीग?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना वाज़ेद की पार्टी का नाम क्या है? अवामी लीग या आवामी लीग? नवभारत टाइम्स, बीबीसी और आजतक में मैंने अवामी लीग पाया तो जागरण, प्रभात ख़बर और NDTV पर आवामी लीग (देखें चित्र)।

सही है अवामी लीग। कारण, यह अरबी भाषा के अवाम से बना है (देखें चित्र) जिसका मतलब वही है जो हिंदी में जनता का है।

यह सही है कि बांग्ला में इसे आवामी लीग (আওয়ামী লীগ) ही लिखा जाता है (देखें चित्र) लेकिन इसका कारण बांग्ला में बोलने और लिखने का तरीक़ा है जहाँ ‘अ’ का उच्चारण कई मामलों में ‘आ’ हो जाता है। कहानी को बांग्ला में काहिनी (কাহিনী) कहते हैं, बस को बास (বাস) कहते हैं।

इसी तरह हसीना वाज़ेद बांग्ला में शेख हासिना वाजेद (শেখ হাসিনা ওয়াজেদ) हो जाती हैं। लेकिन हम हिंदी में उन्हें हासिना तो नहीं लिखते, हसीना ही लिखते हैं। इसलिए भले ही बांग्ला में पार्टी का नाम आवामी लीग लिखा जाए, हिंदी में उसे अवामी लीग लिखना ही सही है।

यदि आपको अख़बारों, वेबसाइटों या न्यूज़ चैनलों पर बोले या लिखे जा रहे किसी नाम या शब्द को लेकर उलझन है तो इस पते पर ईमेल करें – [email protected] हम आपकी उलझन दूर करने की कोशिश करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन