Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश अवस्थी पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने सीएम योगी को लिखा पत्र

वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- ‘योगी जी! आपके उपर बिहारी जी की अदालत है’

महंत योगी आदित्यनाथ जी

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ

आदरणीय योगी जी ,

राधे राधे!

केरल के मुख्यमंत्री ने केवल भ्रष्टाचार के शक पर अपने प्रमुख सचिव को फ़ौरन हटा दिया…

(देखें संलग्न खबर)

जबकि महाघोटाले के तमाम प्रमाण सामने आने पर भी आपके कैप्टन प्रज्ञेश मिश्रा व उसे संरक्षण देने वाले व विकास दुबे के करीबी के साथ तस्वीर सामने आने के बावजूद आपके प्रमुख व अन्य सचिव आज भी अछूते क्यों हैं?

इससे प्रदेश व देश की जनता में क्या संदेश जाएगा, जबकि आप बार-बार जन सभाओं में “भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूँगा” की उद्घघोषणा करते हैं?

आपके इन्हीं अधिकारियों का मथुरा में ब्रज विकास के नाम होने जा रहा बड़ा भ्रष्टाचार ‘द ब्रज फ़ाउंडेशन’ की समर्पित टीम ने 2017 में उजागर किया था ताकि आपकी छवि ख़राब न हो। पर इन्होंने तो आपको हमारे ही विरूद्ध भड़का दिया और हम पर तमाम झूठे आरोप मढ़ने की नाकाम कोशिश के बाद भी हमारे द्वारा सजाये गये पौराणिक संकर्षण कुंड व रूद्र कुंड का सत्यानाश कर दिया।

आपसे ऊपर भी बिहारी जी की अदालत है। कहते हैं कि ईश्वर की लाठी में आवाज़ नहीं होती। इन्होंने कंस और जरासंध का काम करके हमारे धाम सेवा के कार्यों को रोका तो आज ये हमारे साथी कालचक्र के प्रबंधकीय सम्पादक रजनीश कपूर द्वारा खोले गये महाघोटाले में निर्वस्त्र हो गये।

आप जानते ही हैं कि एक शासक की छवि उसके सलाहकारों के आचरण से बनती-बिगड़ती है। आगे आपको जो उचित लगे सो करें।

विनीत नारायण
वरिष्ठ पत्रकार
फाउंडर, द ब्रज फाउंडेशन
वृंदावन/ दिल्ली

ट्विटर प्रतिलिपि-
@myogiadityanath
@myogioffice
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP


ये भी पढ़ें-

यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी भी सवालों के घेरे में, ये तस्वीर हुई वायरल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन