Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी भी सवालों के घेरे में, ये तस्वीर हुई वायरल

यूपी के सबसे ताकतवर नौकरशाह अवनीश अवस्थी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें वो 8 पुलिसवालों के हत्यारे विकास दुबे के मुख्य सहयोगी जय वाजपेयी के साथ खड़े दिख रहे हैं. तस्वीर में उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी और कानपुर के पत्रकार-व्यंग्यकार अन्नू अवस्थी भी हैं. ये तस्वीर एक शादी समारोह की है.

इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए रिटायर आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह लिखते हैं कि विकास दुबे के साथ पूरा गृह विभाग ही खड़ा हो गया तो दरिंदा गिरफ्तार कैसे होगा?

सूर्य प्रताप सिंह ने खुद के लिए पूछा है कि क्या इस तस्वीर के ट्वीट करने पर उनके उपर एफआईआर होगा, क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा?

पूरा ट्वीट देखें-

इस बीच, कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस के नेता और अन्य लोगों ने भी सीएम योगी के करीबी अफसर अवनीश अवस्थी को लेकर सवाल उठाए हैं. किसी ने नैतिकता के आधार पर उनसे इस्तीफा मांगा है तो किसी ने उन्हें फौरन पद से हटाने की मांग की है. कुछ लोग अवनीश अवस्थी के विकास दुब से अप्रत्यक्ष संबंध को व्याख्यायित करने वाले चित्र बनाकर ट्वीट कर रहे हैं. युवा नेता शांतनु ने एक ट्वीट में अवनीश अवस्थी को भ्रष्टतम अफसर करार दिया है लेकिन ये आरोप सही नहीं जान पड़ता. अवनीश को आर्थिक रूप से भ्रष्ट नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनके खिलाफ आर्थिक भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं. इसीलिए शांतनु के ट्वीट में अवनीश अवस्थी को लेकर कहे गए अनुपयुक्त शब्द को ढंक दिया गया है.

देखें पूरे प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया में तैर रहे कुछ प्रामाणिक ट्वीट्स के स्क्रीनशाट-

इसे भी पढ़ सकते हैं-

अवनीश अवस्थी पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण ने सीएम योगी को लिखा पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन