Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

बद्रीनाथ दर्शन से लौट रही राजस्थान की बस ब्रेक फेल होने से पलटी!

विनीता खुराना-

श्रीनगर : ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी मंदिर के समीप चमधार के पास लगभग 30 यात्रियों से भरी एक बस बद्रीनाथ धाम के दर्शन से वापस राजस्थान लौट रही थी। बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से बाहर निकाल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

वीरवार सुबह लगभग 11 बजे बस संख्या- RJ27PB-3699 श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर वापस जयपुर राजस्थान जा रही थी। धारी देवी के समीप देवलगढ़ मार्ग पर चमधार के पास बस का ब्रेकफेल हो गया और वह चालक की सूझबूझ से रोड पर ही पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर पुलिस बल एवं एसडीआरएफ आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू कर घायलों को अपने थाने के सरकारी वाहन व 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट उपचार हेतु भेजा गया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन