Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग़ाज़ीपुर के पत्रकार भी बलिया के पत्रकारों के समर्थन में हुए सक्रिय

नकल माफिया व बलिया प्रशासन के सांठ-गांठ की पोल खोलने वाले पत्रकारों की तत्काल रिहायी की उठी मांग

गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं व बलिया जिला प्रशासन के सांठ-गांठ को उजागर करने वाले पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता के अपने समाचार पत्र में पेपर लीक होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिससे बौखलाये अधिकारियो ने अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही पर जिले के पत्रकारो में गहरा आक्रोष व्याप्त है।

इस प्रकरण पर गाजीपुर के पत्रकारो ने एकजुटता दिखाते हुए गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन भवन पर पत्रकारों की आकस्मिक बैठक बुलायी गयी। पत्रकारो ने बलिया प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस कृत्य के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल को तत्काल निर्दोष पत्रकारों को बिना शर्त जेल से रिहा करने व जिलाधिकारी बलिया को निलम्बिन की मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक के उपरान्त सभी पत्रकारों ने गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास पहुंच कर अपना मांग पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौपा। जिसपर जिलाधिकारी ने मांग पत्र को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। पत्रकारो ने कहा कि यदि हमारी मांगे पुरी नही हुई तो पत्रकार आन्दोलन तेज कर दिया जायेगा।

मांग पत्र सौपने वाले पत्रकारों में उपजा के अध्यक्ष उधम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, अविनाश प्रधान, अनिल उपाध्याय, महासचिव चन्द्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सह सचिव शिवप्रताप तिवारी, आयव्यय निरीक्षक राममनोज त्रिपाठी, राजेश सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, प्रमोद सिंन्हा, रामजनम कुशवाहा, आलोक त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, संजय सिंह, दुर्गविजय सिंह, सूर्यवीर सिंह, आसिफ अंसारी, अजय शंकर तिवारी, अजय राय बब्लू, विक्की, अरूण कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विनोद खरवार, अखिलेश यादव, मनिष मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रदीप दुबे, शशिकान्त तिवारी, अनिल कश्यप, विनोद गुप्ता, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राजीव कुमार पाण्डेय, आरिफ वारसी,, गुडडू अंसारी, प्रदीप शर्मा, इकरार खां, रोहित पटवा, विनय यादव, अमरजीत राय, रजत श्रीवास्तव, डा. ए के राय, के एन शर्मा, ईश्वर चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन