Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

आगजनी में जली ANI के रिपोर्टर की बाइक, CM ने दिलाई 50 हजार रु की मदद!

त्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून के दिन एक आगजनी की घटना में पत्रकार की मोटर साइकिल जल गई थी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति ने पत्रकार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

बता दें कि मीडिया कर्मियों को गंभीर बीमारी और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती थी लेकिन प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है जब रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार की मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने पर राज्य सरकार की संवेदनशील पहल पर संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति द्वारा पत्रकार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज संचालनालय में राज्य संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य प्रकरणों का निराकरण करते हुए बलौदाबाजार जिले में बीते दिन हुई आगजनी की घटना में एएनआई के रिपोर्टर अजय यादव की मोटर साइकिल जल जाने से उन्हें समिति ने 50 हजार रु की मदद दी है।

मां ने मजदूरी कर गिफ्ट की थी बाइक
बताया जा रहा है कि भाटापारा निवासी अजय यादव मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिताजी का आठ साल पहले निधन हो चुका है। मां ने कृषि उपज मंडी में मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया लिखाया और शादी की। अजय को उनके जन्मदिन पर मां ने बाइक गिफ्ट की थी।

भावुक हो गया था पत्रकार
रिपोर्टर अजय यादव बाइक जल जाने के बाद काफी भावुक हो गए थे। चार साल पहले मां ने एक-एक रुपया जोड़कर उन्हें बाइक गिफ्ट की थी। अब सहायता राशि मिलने पर उन्होंने प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय को धन्यवाद कहा है। अजय यादव ने कहा यह उनके लिए बहुत बड़ी मदद है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन