Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर को नकाबपोशों ने मार डाला

बांग्लादेश में मंगलवार को एक ब्लॉगर की जान ले ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास पर सिलहट शहर में नकाबपोश लोगों ने मांस काटने वाले चाकू से हमला किया। इस साल इस तरह की यह तीसरी घटना है। 

बांग्लादेश में मंगलवार को एक ब्लॉगर की जान ले ली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास पर सिलहट शहर में नकाबपोश लोगों ने मांस काटने वाले चाकू से हमला किया। इस साल इस तरह की यह तीसरी घटना है। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार सशस्त्र हमलावरों ने उनपर तब हमला किया, जब वह रिक्शे से जा रहे थे। दास को अस्पताल ले जाया गया,  जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह ‘गणजागरण मंच’ के कार्यकर्ता थे, जो इस्लामिक पार्टियों पर प्रतिबंध तथा युद्ध अपराधियों को मौत की सजा देने की मांग करने वाला एक मंच है।

वह एक ब्लॉग ‘मुक्तो मोना’ चलाते थे, जो तर्कवाद का प्रचार एवं कप्तरवाद का विरोध करता है। इस वेबसाइट को  दिवंगत ब्लॉगर अविजित रॉय ने शुरू किया था, जिन्हें फरवरी में ढाका विश्वविद्यालय के निकट मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं मार्च में एक और ब्लॉगर वशीकुर रहमान की ढाका में हत्या कर दी गई। इस महीने की शुरुआत में अल कायदा के भारतीय धड़े ने बांग्लादेश में ब्लॉगरों के हत्या की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें ईश-निंदक करार दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन