Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ सोता रहा.. बैंक की दीवार काटी, 42 लॉकर तोड़े और करोड़ों ले उड़े बदमाश!

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीती भोर बड़ी वारदात हो गई. बदमाशों ने दीवार में सेंध लगाकर चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटे और पुलिस या पड़ोसियों को खट-पट भी न सुनाई दी. नतीजतन जनता के करोड़ों रुपये के गहने पार हो गए,

अब इसकी जांच चलेगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे. माल कितना गया इसका मूल अंदाजा नहीं लग पाया है. सूत्रों का कहना है कि इसके लिए लॉकर धारकों से डिटेल ली जा सकती है.

देखें अखबार की कवरेज


अभिषेक उपाध्याय-

यूपी में एक और कांड हो गया। लखनऊ में 42 लॉकर काटकर चोर करोड़ों के गहने उड़ा ले गए। ये हुआ है चिनहट में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में।

चोरी, लूट, डकैती, मर्डर, दंगे, कस्टोडियल डेथ….सिलसिला अंतहीन है।

सिंधु घाटी की खुदाई सभ्यता के अवशेष ढूंढने के लिए हुई थी। संभल की खुदाई सभ्यता के अवशेषों को पाटने के लिए चल रही है।

ये भी पढ़ें…

बैंक में लॉकर रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है, करोड़ों रुपए ग़ायब हो गए…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन