Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकारद्वय ऋषि-बप्पी में आरोप-प्रत्यारोप तेज

छत्तीसगढ़ के एक पत्रकार बप्पी राय पर ऋषि वालिया नामक पत्रकार ने कई आरोप लगाए हैं. आरोपों वाली कहानी भड़ास पर छप चुकी है. जो न पढ़ पाए हों वो नीचे सबसे आखिर में दिए शीर्षक को क्लिक कर पढ़ लें. ताजा घटनाक्रम ये है कि ऋषि वालिया ने बप्पी राय के खिलाफ कुछ और कंटेंट मुहैया कराया है. एक आडियो है. इसमें बप्पी राय सॉरी सॉरी बोल रहे हैं.

बप्पी से पीड़ित दूसरे लोग भी सामने आ रहे हैं. उनमें से एक स्क्रीनशाट नीचे है. बप्पी पर पहले से चल रहे एक केस में आए फैसले की कॉपी भी है. देखें सभी डाक्यूमेंट-

बप्पी राय आडियो-

Audio

इस बीच बप्पी राय ने भड़ास4मीडिया से संपर्क कर जानकारी दी कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं. ऋषि वालिया ने शराब और गांजा का भयंकर सेवन करने के बाद गाली गलौज शुरू कर दी. जब उसे रोका गया तो उसने गालियों की रफ्तार तेज कर दी. ऐसे में उसे होश में लाने के लिए प्रयास किया गया जिसे वह मारपीट बता रहा है. इसके बाद खुद ऋषि ने कुकर उठाकर मारपीट करने लगा. बाद में वह भाग निकला. उसे पूरी हिफाजत से यहां रखा गया. अब वह बेसिर पैर की बातें कर रहा है. मौके पर मौजूद लोग इस बात के गवाह हैं कि ऋषि शराब व गांजा का सेवन करने के बाद ब्लैकआउट होकर गालियां दे रहा था. बाद में उसने कूकर से हमले का प्रयास किया. देखें ये वीडियो-

Rishi walia Video

मूल खबर-

पत्रकार बप्पी राय पर लेखक ऋषि वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन