Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार की मां को फूंकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

बाराबंकी के कोठी थाने में पत्रकार की मां को जलाने के विरोध में पत्रकारों ने जिला पंचायत सभागार में बैठक कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया। घटना की पुरजोर मजामत की और एक मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मशांति के लिए दुआ की। 

इसके बाद पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और आईजी लखनऊ जोन जकी अहमद, डीआईजी फैजाबाद मंडल विजय कुमार गर्ग, कमिश्नर फैजाबाद मंडल, डीएम बाराबंकी योगेश्वर राम मिश्रा, एसपी बाराबंकी से कार्रवाई की फरियाद की। पत्रकारों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर तत्काल दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। 

इस मौके पर सीनियर पत्रकार अखिलेश ठाकुर, सैयद रिजवान मुस्तफा, रणधीर सिंह सुमन, प्रदीप सारंग, बाबाजी, आसिफ हुसैन जर्नलिस्ट, आजमी रिजवी, परवेज, भूपेंद्र मिश्रा सहित बड़ी तादाद में जिले के पत्रकार मौजूद रहे। 

वरिष्ठ पत्रकार आजमी रिजवी के एफबी वाल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन