Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बृजेश तिवारी के यूट्यूब चैनल ‘बतकही चौक’ ने पार किए दो लाख सब्सक्राइबर

लखनऊ — यूट्यूब आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म बतकही चौक ने दो लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। स्थानीय और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित इस चैनल ने मात्र दस महीनों में यह उपलब्धि हासिल की है।

बतकही चौक की शुरुआत पत्रकार बृजेश के एन तिवारी ने की थी। यह चैनल अब एक डिजिटल मीडिया समूह के रूप में विस्तार पा चुका है, जिसमें खबर चौक, क्राइम चौक, उपचार चौक और एस्ट्रो चौक जैसे पांच अन्य यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं।

बृजेश के एन तिवारी मीडिया जगत में एक परिचित नाम हैं। उन्हें वर्ष 2023 में NT Young Journalist Award से सम्मानित किया जा चुका है। ‘बतकही चौक’ शुरू करने से पहले वे आरएसएस के एकल अभियान के डिजिटल विंग में संपादक के रूप में कार्यरत थे। साथ ही इंडिया टीवी का लोकप्रिय शो “ये पब्लिक है सब जानती है” भी होस्ट कर चुके हैं।

देवरिया (उत्तर प्रदेश) मूल निवासी बृजेश ने इंडिया टीवी के अलावा दैनिक जागरण, टीवी9 भारतवर्ष और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में एंकरिंग, रिपोर्टिंग और असाइनमेंट से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

बतकही चौक की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह प्लेटफॉर्म आगे भी डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति बनाए रखेगा।

चैनल का लिंकhttps://www.youtube.com/@batkahichowk

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन