Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के इस बवाली और तानाशाह डीएम ने मीडियाकर्मियों को सरेआम हड़काया (देखें वीडियो)

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जंगलराज में विविध प्रजातियों के अधिकारी खूब फलते-फूलते पाए जाते हैं. एक महोदय हैं बहराइच जिले के डीएम उर्फ जिलाधिकारी. इन्हें लोग प्यार से अब ‘बवाली DM’ कह कर पुकारने लगे हैं. ये खुद ही बवाल करते कराते रहते हैं. इन महाशय को तानाशाही पसंद है. जब चाहेंगे तब मीडिया को दौड़ा लेंगे. कैमरे बंद करा देंगे. डांट लगा देंगे. जब चाहेंगे तब किसी होमगार्ड को डंडे से पीट देंगे. होमगार्ड की पिटाई करने वाले डीएम के रूप में कुख्यात जिलाधिकारी अभय का ताजा कारनामा है पत्रकारों को डांट डपट कर कैमरा बंद कराना और कवरेज से रोकना.

बहराइच के विवादों में घिरे रहने वाले जिलाधिकारी अभय ने आचार संहिता की आड़ में मीडिया कवरेज के दौरान चालू कैमरे को न केवल बन्द कराया बल्कि पत्रकारों को डांट लगाते हुए धारा 144 का हवाला देकर कार्यवाही की धमकी दी. नीचे दिए गए वीडियो को देखिए. डीएम साहब के ये बोल आपको सुनाई पड़ेंगे : ”बन्द करो कैमरा, तुमको बोला सबको बोला.. समझकर बात किया कीजिये… आवाज मत करो वहां पर….इसकी रिकार्डिंग हटाओ….”.

दरअसल बहराइच पालीटेक्निक कालेज की छात्र छात्राएं अपने प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं का शोषण किये जाने से आक्रोशित होकर जिलाधिकारी का घेराव कर अपना दर्द बयां कर रही थी. इसी दौरान पत्रकार जब डीएम के घेराव को कैमरे से शूट करने लगे तो जिलाधिकारी भड़क गए. उन्होंने तमाम अफसरों, पुलिस कर्मियों व छात्र छात्राओं की मौजूदगी में पत्रकारों को अभद्रता पूर्वक डांट लगाते हुए न केवल उनका कैमरा बन्द कराया बल्कि उन्होंने अपने स्टाफ से रिकार्डिंग देखने को भी कह दिया. साथ ही धारा 144 का हवाला देकर कार्यवाही की धमकी दी. जिलाधिकारी बहराइच की बेअंदाजी को देखकर सारे लोग हतप्रभ हो गए.

जिलाधिकारी अभय का ये कारनामा कोई नया नहीं है. इससे पहले अपने बंगले पर तैनात सुरक्षा कर्मियों (होमगार्ड) की डंडे से पिटाई करने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर हजारों की तादात में होमगार्डों ने कई दिन धरना प्रदर्शन किया था. सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले डीएम अभय के विरुद्ध अब तक कई बार शिकायत हुई है लेकिन हर बार वो सत्ताधरी दल के करीबी होने के कारण कार्यवाही से बचते रहे हैं. शायद यही कारण है जिलाधिकारी की बेअंदाजी बदस्तूर कायम है. जिलाधिकारी के बर्ताव को लेकर जिले के मीडियाकर्मियों में भारी रोष है. पत्रकारों ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बात कर कार्यवाही की मांग की है.

देखें वीडियो >>

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन