Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिप्पोक्रेट मोदी भक्त अभिनेत्री काजोल की बीफ पार्टी पर चुप्पी क्यों साधे हैं?

Sheetal P Singh : काजोल के पति अजय देवगन तमाम संघी प्रोफ़ाइलों के heartthrob हैं। वे बालीवुड के उस क्लब से आते हैं जो मोदी जी / बीजेपी/संघ/हिंदुत्व / कश्मीर / नक्सल / जे एन यू आदि पर उनके मन की बात कहता / लिखता है। काजोल को मोदी सरकार ने प्रसार भारती बोर्ड की सदस्यता का उपहार दिया है।

Sheetal P Singh : काजोल के पति अजय देवगन तमाम संघी प्रोफ़ाइलों के heartthrob हैं। वे बालीवुड के उस क्लब से आते हैं जो मोदी जी / बीजेपी/संघ/हिंदुत्व / कश्मीर / नक्सल / जे एन यू आदि पर उनके मन की बात कहता / लिखता है। काजोल को मोदी सरकार ने प्रसार भारती बोर्ड की सदस्यता का उपहार दिया है।

अजय देवगन का नाम कुख्यात “पनामा पेपर्स ” में भी है जिस पर भारत में कोई कार्रवाई नहीं हुई पर तमाम यूरोपीय देशों सहित पाकिसतान में वहाँ के सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तगड़ा हल्ला बोला। नवाज शरीफ़ तक इसके लपेटे में आये हुए हैं। पनामा पेपर्स अवैध विदेशी खातों की एक फ़ेहरिस्त का नाम है!

ख़बर काजोल की एक “लंच पार्टी” की है जो भक्तों का ज़ायक़ा बिगाड़ देगी। काजोल और उनकी कई दोस्त जिस ख़ास डिश पर चीख रही हैं वह “बीफ” से बनी है। यह गौमांस या भैंसमांस में से एक होगा। “बीफ” दोनों के लिये प्रयुक्त होता है। काजोल ने ट्वीट कर कहा है कि यह “भैंस माँस” था।

इस ख़बर को यहाँ प्रस्तुत करने की वजह है संघी “hypocrisy”! क्या संघी भगतमंडल अजय देवगन और उनके राजनैतिक दोस्तों से इस सच के सामने आने पर विलग हो सकता है / घृणा कर सकता है जो एक मेवाती मुस्लिम पशुपालक की हत्या पर जश्न मनाता है? ताजी सूचना के मुताबिक काजोल ने फेसबुक लाइव पर से वीडियो को डिलीट कर दिया है. पूरी खबर यूं है, जो जनसत्ता डाट काम से साभार लेकर यहां प्रकाशित की जा रही है…

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दोस्तों संग की बीफ पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल अपने दोस्तों के साथ लंच पार्टी में नजर आ रही हैं। काजोल ने फेसबुक लाइव कर ये वीडिये बनाया है। वीडियो में काजोल बता रही हैं कि वो और उनकी सहेलियां उनके एक दोस्त के यहां लंच पर इकट्टा हुई हैं। काजोल अपने इस वीडियो में बता रही हैं कि उनके दोस्त रेयान ने लंच में कुछ बेहद खास बनाया है। इसके बाद काजोल का कैमरा सीधे प्लेट पर रखे बाउल की तरफ जाता है। बाउल में वही खास चीज रखी गई है जो काजोल के दोस्त ने बनाया है। बॉलीवुड अभिनेत्री के दोस्त रेयान उस बाउल में कुछ रसा सा डालते हैं। रेयान को ऐसा करता देख वहां मौजूद काजोल समेत उनकी सहेलियां काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। काजोल एक बार फिर से कैमरे को बाउल में रखी उस डिश की तरफ से हटाकर अपने चेहरे पर लाती हैं। उसके बाद काजोल अपने दोस्त को कैमरे पर बुलाती हैं और उनसे कहती हैं कि आप सबको बताइए कि आपने ये कौन सी डिश बनाई है।

काजोल के इस सवाल का जो जवाब मिला वही इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बन गया है। लोग काजोल के फेसबुक वॉल पर इस वीडियो को देख अपने-अपने तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल जब काजोल ने अपने दोस्त से उस डिश के बारे में पूछा तो उनके दोस्त ने बताया कि ये बीफ है। वीडियो में जब काजोल के दोस्त बीफ की उस डिश के बारे में बता रहे थे तब काजोल काफी उत्साहित भी नजर आईं। काजोल ने वीडियो खत्म करते समय कहा कि चलिए अब मुझे अपने हाथ खाने की उस बाउल में बिजी करने हैं इसलिए अब मैं ये वीडियो बंद कर रही हूं।

जहां पूरे देश में इस वक्त बीफ को लेकर ऐसा माहौल बन गया है कि जिसका नाम भी उससे जुड़ता है वो विवादों में आ ही जाता है। साल 2015 में तो बीफ खाने के शक में अखलाक नाम के एक शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला था।हालत ऐसी हो गई है कि बीफ खाने को लेकर कोई भी खुल कर बात करने से कतरा रहा है। ऐसे में काजोल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया हलचल बढ़ा दिया है। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं- राष्ट्रवादी हीरो अजय देवगन जी की बीवी काजोल राष्ट्रवादी बीफ खाती हुई।

वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो वीडियो को शेयर करते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बीफ खाने वाली काजोल भी राष्ट्र विरोधी हैं। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता देख काजोल में अपने फेसबुक पेज से ये लाइव वीडियो हटा लिया है, लेकिन शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ashish Chouksey

    May 2, 2017 at 7:20 pm

    हकीकत 1- अख़लाक़ के घर बीफ ही था। लैब टेस्ट में पुष्टि हुई है।

    हकीकत 2- एक तरफ आप अख़लाक़ की दुहाई दे रहे और यहां काजोल के साथ बिना पुष्टि अख़लाक़ जैसा सलूक करने इतना बड़ा आर्टिकल दे रहे। मतलब कुछ करें तो चुल्ल होगी और कुछ न करें तो भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन