Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भड़ास की ख़बर से अमृत विचार में माहौल टाइट, व्हाट्सएप ग्रुप बंद करने का आदेश

बरेली। अमृत विचार समाचार पत्र के बरेली संस्करण में इन दिनों माहौल गरम है। संस्था में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच असंतोष का कारण बने हैं नवीन गुप्ता के तानाशाही रवैये।

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के बीच बढ़ते आक्रोश और संस्थान के भीतर की बात बाहर आने से रोकने के लिए नवीन गुप्ता ने गुरुवार को नया फरमान जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक 1 सितंबर 2025 से अमृत विचार के सभी व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिए जाएंगे।

अब खबरों की समीक्षा सूची (रिव्यू लिस्ट) और अन्य आधिकारिक संवाद केवल ई-मेल के जरिए होंगे। यहां तक कि संस्थान से जुड़े व्यक्तिगत व्हाट्सएप ग्रुप भी बंद करने का निर्देश दिया गया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि इस फैसले के पीछे मंशा साफ है—संस्थान के भीतर हो रहे अत्याचार, गुटबाजी और दबाव की कहानियां बाहर न जा सकें। यही कारण है कि अंदरूनी संवाद पर रोक लगाई जा रही है।

भड़ास4मीडिया पर इस मामले की खबर सामने आने के बाद संस्थान में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह कदम न सिर्फ उनकी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कुठाराघात है, बल्कि इससे खबरों की गुणवत्ता और कार्यप्रवाह पर भी नकारात्मक असर पड़ना तय है।

भड़ास की जिस ख़बर से माहौल टाइट हुआ, वो पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन