Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

बारिश के लिए बैल बनकर हल खींचती भारत की ये मूर्ख बेटियां! (देखें वीडियो)

आज के वैज्ञानिक दौर में भी मूर्खतापूर्ण हरकत पिछड़ी चेतना के लोग करते रहते हैं. एक दौर था जब लोग मानते थे कि बारिश कोई बाहरी ताकत कराती है. कुछ लोग इसे इंद्र देव नामक देवता का काम बताते थे. इस देवता को खुश करने के लिए तप व्रत जप आदि किया जाता रहा ताकि बारिश हो. इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के नुस्खे आजमाए जाते रहे हैं. इसी परंपरा को 21वीं सदी में भी लोग आगे बढ़ा रहे हैं, जो दुर्भाग्य की बात है.

ताज नगरी आगरा के सुजगई गांव में किसान की बेटियों ने बारिश करवाने की मंशा से किसानों के साथ कदमताल करते हुए खेतों में हल चलाया. इस हल को खींचने के लिए मवेशी की जगह खुद बेटियों ने हल को अपने कंधे पर रखा. किसान बेटियों द्वारा बारिश के लिए हल को कंधे पर रखकर खेतों में खींचना चर्चा का विषय बना हुआ है. किसानों का कहना है कि सावन महीने के दो सोमवार बीत गए हैं. किसानों के खेतों के लिए बारिश अमृत का काम करती है. ऐसे में बारिश को लेकर किसान बेटियां सदियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं ताकि बारिश हो और किसानों के सूखते खेतों को नया जीवनदान मिल जाए.

देखें वीडियो…

-आगरा से भड़ास संवाददाता की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन