Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 के ‘द JC शो’ में पॉडकास्ट इंटरव्यू ‘मोदी दिल से’ का प्रसारण

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 पर मकर संक्रांति की शाम “The JC Show” का प्रसारण हुआ। शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू पर आधारित “मोदी दिल से…” शीर्षक से प्रसारित एपिसोड में प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए पॉडकास्ट इंटरव्यू में मोदी के द्वारा दिए गये हर जवाब का शानदार विश्लेषण किया।

भारत24 पर “The JC Show” के ‘मोदी दिल से’ शीर्षक से प्रसारित एपिसोड में डॉ जगदीश चंद्र ने बताया की यह इंटरव्यू एक ताजी हवा का झोंका है, जो नरेंद्र मोदी के दिल में करीब से झांकने का अवसर देता है। नरेंद्र मोदी ने अपना पहला podcast इंटरव्यू मीडिया के नामचीन पत्रकारों को देने के बजाय प्राइवेट क्षेत्र के नौजवान-होनहार निखिल कामथ को दिया है।

इस development को कैसे देखते हैं के जवाब में डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि किस तरह यह इंटरव्यू देश के टॉप टीवी एंकर्स के लिए खतरे का संकेत है, साथ ही एक और प्रश्न के जवाब में बताया कि Sinking न्यूज इंडस्ट्री के लिए पॉडकास्ट इंटरव्यू एक और बुरी खबर है, उन्होंने बताया कि किस तरह कामथ को दिया गया पॉडकास्ट इंटरव्यू मोदी का आज तक का सबसे Exclusive Interview बन गया है।

एक रोचक प्रश्न के जवाब में टिप्पणी करते हुए बताया कि किस तरह नरेन्द्र मोदी का पॉडकास्ट इंटरव्यू पुष्पा-2 जितना सुपरहिट रहा और पुष्पा-3 फिल्म के इंतजार की तरह प्रोमो आने के बाद इस इंटरव्यू का इंतजार देशवासियों ने किया, मोदी के कश्मीर के नए लुक पर चर्चा की तो यह भी बताया कि किस तरह मोदी 21वीं सदी के प्रधानमंत्री बन रहे हैं।

इसी तरह एंकर्स के एक रोचक प्रश्न कि क्या कभी खरगे, राहुल या अखिलेश भी मोदी का पॉडकास्ट इंटरव्यू कर सकते हैं का शानदार विश्लेषण भी किया, मोदी के जीवन के अनछुए पहलू पर चर्चा हुई तो वहीं गुजरात सीएम बनने के बाद 4 काम जो मोदी ने बताए उनका विश्लेषण किया।

एक प्रश्न के जवाब में बताया कि राष्ट्र को प्रतीक्षा है मोदी के अगले Risk taking Adventure की, इसी तरह मोदी को सत्ता का मोह नहीं है और आध्यात्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा भी हुई, इंटरव्यू को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन