Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर जयपुर के सीओओ संजय शर्मा को सताने लगा जेल जाने का डर

दैनिक भास्कर जयपुर के सीओओ संजय शर्मा को अब ये डर सताने लगा है कि अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट उन्हें भी कही जेल न भेज दे। 

दैनिक भास्कर जयपुर के सीओओ संजय शर्मा को अब ये डर सताने लगा है कि अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट उन्हें भी कही जेल न भेज दे। 

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मार्च में हुई सुनवाई में नोटिस जारी कर पूछा है कि अब तक मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों की पालना क्यों नहीं हुई। सीओओ संजय शर्मा को तो इस नोटिस के बारे में पता ही नहीं था। भड़ास में खबर आने के बाद उनके कान खड़े हुए क्योंकि जिस दैनिक भास्कर जयपुर के  सीओओ है उस कंपनी ने ही उन्हें इस बारे में नहीं बताया। 

सुना है की दैनिक भास्कर के मालिक जयपुर, राजस्थान,गुजरात (पूरा पश्चिम क्षेत्र ) की जिम्मेदारी उन्हें बताते हुए कंपनी अवमानना का ठीकरा उन्हीं पर फोड़ने वाले  है। जिस तरह राजस्थान पत्रिका के मालिको ने अपना बचाव करते हुए अपने निदेशक एचपी तिवारी को  अवमानना के लिए जिम्मेदार बताया है। वैसी ही आशंका जयपुर में भी है। इसी कारण कंपनी ने उन्हें नोटिस के बारे में नहीं बताया और अब उनकी तरफ से गुपचुप में जवाब दाखिल कर देगी।  ऐसे में वो जवाब भी नहीं दे पा रहे है। उन्होंने अपने बचाव के लिए खुद ही नोटिस  की तलाश शुरू कर दी है। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन