Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से दो बड़े विकेट गिरे, डेवलपमेंट फाइल्स से राजेश कार्यमुक्त

रीजनल हेड रविकांत सिंह व सीनियर क्राइम रिपोर्टर श्याम झा ने दैनिक भास्कर छोड़ा, प्रभात खबर के साथ नई पारी की शुरुआत की…

दैनिक भास्कर, जमशेदपुर यूनिट से खबर है कि दो प्रमुख पत्रकारों ने आठ साल बाद अखबार को अलविदा कह दिया है. रीजनल हेड रविकांत सिंह और सीनियर क्राइम रिपोर्टर श्याम झा अब प्रभात खबर से जुड़ गए हैं. एक साल में इस यूनिट से 9 पत्रकारों ने अखबार छोड़ दिया है.

उधर, डेवलपमेंट फाइल्स के एडिटर (कंटेंट) डॉ. राजेश कुमार सिन्हा के बारे में खबर है कि उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है. प्रबंधन का कहना है डेवलपमेंट फाइल्स की नीतियों के अनुरूप उनका कार्य न होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त किया गया. प्रबंधन का कहना है- ”हम किसी की अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की मंशा नहीं रखते मगर हमारी भी अपनी सीमाएं हैं. डॉक्टर राजेश कुमार सिन्हा का हम सम्मान करते हैं. आगे भी सम्मान में कमी नहीं आएगी. आज डेवलपमेंट फाइल्स के एडिटर (कंटेंट) की जिम्मेवारियों से मुक्त डॉ० राजेश कुमार सिन्हा समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को समझेंगे. हम उनके सफल भविष्य की कामना करते हैं.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन