Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी (सुनें टेप)

सत्ता के नशे में मदहोश भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने पत्रकार तरुण मुखी को दी जान से मारने की धमकी.. पत्रकार ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सवाई कुमावत के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और खुद को सुरक्षा दिए जाने की मांग की…

सत्ता के नशे में मदहोश भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने पत्रकार तरुण मुखी को दी जान से मारने की धमकी.. पत्रकार ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सवाई कुमावत के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और खुद को सुरक्षा दिए जाने की मांग की…

बाड़मेर (राजस्थान) । दो दिन पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाले सवाई कुमावत सत्ता के नशे में इतने मदहोश हो चुके हैं कि सत्ता की आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और आलोचना करने वाले पत्रकारों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ताजा मामला बाड़मेर का है जहां भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने अपने खिलाफ खबरें चलाने और सोशल मीडिया पर आलोचना करने वाले पत्रकार तरुण मुखी को सरेराह मारने की धमकी दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक को सौपे ज्ञापन में तरुण मुखी ने बताया कि वो पेशे से पत्रकार हैं और एक स्थानीय समाचार पत्र में काम करते हैं। उसने सवाई कुमावत के खिलाफ कई खबरें की थी जिससे नाराज होकर सवाई कुमावत ने उसको जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार तरुण मुखी ने सवाई कुमावत से खुद की जान को खतरा बताते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने न्याय संगत कार्यवाही का भरोसा दिया है।

संबंधित टेप सुनने के लिए नीचे क्लिक करें :

https://youtu.be/8-44JB4-SiA

पत्रकार सबल सिंह भाटी की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन