Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

हमने कोई मिस्ड काल नहीं किया लेकिन भाजपा का मेंबर बनाकर बधाई तक मैसेज कर दिया!

Badal Saroj : दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी…. जिसे ढंगढौर से चोट्टयाई करना भी नहीं आता…  हमने कोई मिस्ड काल नहीं किया – कोई बटन नहीं दबाया, किसी मेल में दिए ऑप्शन को क्लिक नहीं किया। मगर हमारे दोनों सेल फ़ोन नंबर्स पर हमें भाजपा का सदस्य बनने के लिए बधाई दी जा चुकी है। इनके अलावा दो और नंबर्स हैं हमारे पास – जिन्हे हम फिलहाल इस्तेमाल नहीं कर रहे है, संभवतः उन पर भी इसी तरह की सदस्यता प्राप्ति के मेसेज आये होंगे। इस तरह हम एक ऐसी पार्टी के चार बार सदस्य बन चुके हैं, जिसकी किसी भी बात से हम सहमत नहीं हैं।

इन संदेशों में रिप्लाई-बैक का कोई प्रावधान नहीं है। इस बेहूदगी के बारे में आपत्ति जताने का कोई स्थान नहीं है। बहरहाल इसे हम सड़क पर चलते समय कौओं के झुण्ड द्वारा उड़ते में की गयी निवृत्ति से कपड़ों पर पड़ी छींट की तरह नव-तकनीक से उपजी निजी त्रासदी के रूप में ले लेते हैं।  मगर इस लिहाज से भी तो अमितशाह-मोदी की भाजपा का सदस्यता अभियान अभी बहुत पीछे है। इन्हे तो ढंगढौर से चोट्टयाई करना भी नहीं आता।

दिसंबर 2014 में देश में कुल जीवित मोबाइल कनेक्शन्स थे 970.97 मिलियन अर्थात 97+ करोड़। इनमे प्रतिमाह औसत बढ़ोत्तरी 5.88 मिलियन की दर से होने के रुझान के हिसाब से तीन माह में कुल नए कनेक्शन्स जुड़े 17.64 मिलियन। कुल हुए 988.61 मिलियन अर्थात 98 करोड़ 86 लाख 10 हजार। (Source : Telecommunications in India)  इन 98 करोड़ 86 लाख 10 हजार मे से फर्जी मेसेज भेजने का काम अभी तक ये भाई लोग – दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के साथ होने के बावजूद – केवल 8+ करोड़ फोन तक ही कर पाये हैं! यार किसी काम में तो अपना नाकारापन झुठलाओ!!

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ सीपीएम नेता बादल सरोज के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन