Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से “खुरपेच” करने वाला भाजपा नेता गया जेल!

मऊ। सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार युवक उज्ज्वल मिश्रा को लेकर नया राजनीतिक एंगल सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने स्पष्ट किया है कि आरोपी पहले पार्टी से जुड़ा रहा है, हालांकि वर्तमान में उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।

शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी को बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर कई फर्जी आईडी बनाकर “मऊ का खुरपेच” और “मऊ की लोक आवाज” जैसे नामों से कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इन पोस्टों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया था।

मधुबन थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी उज्ज्वल मिश्रा के खिलाफ पहले ही तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन को पत्रक सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी इलामारन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 353(2), 356(3) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि उज्ज्वल मिश्रा पहले पार्टी का सदस्य रहा है, लेकिन वर्तमान में उसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी किसी भी स्तर पर मंत्री या जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की गई अभद्र भाषा और फर्जी पहचान के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मामले में अब “खुरपेच” नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्ति की गिरफ्तारी को भाजपा के भीतर और बाहर दोनों जगह चर्चा का विषय माना जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन