Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, वरिष्ठ पत्रकार ने बंधाई हिम्मत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर होने की जानकारी सामने आई है. जिसके चलते कैंसर के साथ जिंदगी जी रहे वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर होने पर हिम्मत बंधाई है.

बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने हाल ही में अपना चेकअप कराया, जिसमें उनकी भी पहचान कैंसर पीड़ित मरीज के रूप में हुई है. कैंसर हो जाने के कारण सुशील कुमार मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान से दूर रहने की घोषणा की है.

पत्रकार रवि प्रकाश ने खुद के कुछ पल साझा करते हुए कहा कि, “अक्टूबर 2020 में अपने इकलौते बेटे का एडमिश आईआईटी दिल्ली में कराया था. कोविड-19 का दौर था. पढ़ाई ऑनलाइन चल रही थी. हम सब रांची में साथ थे, सब खुश थे. अचानक 30 जनवरी 2021 को पता चला कि वे लंग कैंसर के लास्ट स्टेज पर हैं. ये झटका कैंसर ने चुपचाप दिया था, वो कब उनके शरीर में जाकर बैठ गया और कैसे स्टेज-4 तक पहुंचा दिया उनके लिए अब तक रहस्य बना है.”

एक अखबार से हुई बातचीत में रवि प्रकाश अपनी दिनचर्या बताते हुए कहते हैं, “वे पिछले तीन साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन अपना काम बंद नहीं किया है. हालांकि, बीमारी से स्पीड जरूर थोड़ी कम हुई है. वे अब भी रिपोर्ट लिखते हैं, ग्राउण्ड पर जाते हैं. फिल्में देखते हैं. टेलीविजन शो में हिस्सा लेते हैं. इसके अलावा शादी-विवाह व अन्य सामाजिक पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेते हैं.”

ये भी पढ़ें…

डॉक्टर बोला था बस 18 महीने हैं तुम्हारे पास आज 28 माह बाद भी जिंदा हूं- रवि प्रकाश

आउटलुक मैगजीन के कवर पेज पर हैं कैंसर पीड़ित पत्रकार रवि प्रकाश!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन