Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

आजतक और न्यूज नेशन के दलाल पत्रकार गिरीश नागर पर लाखों की ठगी का आरोप

बूंदी में लगातार पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में 5 से अधिक पत्रकार चौथवसूली करने तथा आम जन के साथ लाखों की ठगी करने के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं. आज बूंदी में एक बार फिर आज तक, न्यूज़ नेशन और राजस्थान से संचालित फर्स्ट इंडिया न्यूज़ का एक रिपोर्टर गिरीश नागर विवादों में है. इस बार आरोपी गिरीश नागर के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने अवैध चिटफंड कंपनी का संचालन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पत्रकार गिरीश नागर पर आम जनता से इनामी कंपनी की लॉटरी में कार, एंड्रायड फोन देने जैसी स्कीम दिखाकर पैसे ऐंठने का भी आरोप है. इस स्कीम को लेकर लोगों ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने आजतक सहित दो न्यूज़ चैनलों के रिपोर्टर गिरीश नागर के नैनवा रोड स्थित ऑफिस में दबिश दी लेकिन आरोपी सूचना लगने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने परफेक्ट डील कंपनी के नाम से संचालन करने वाले गिरीश नागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मौके से 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है.

इस मामले में गिरीश नागर और एक अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश बूंदी पुलिस कर रही है. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी के संकेत दिए हैं. अब सवाल यह है कि क्या आज तक, न्यूज़ नेशन, फर्स्ट इंडिया अपने रिपोर्टर को पैसे नहीं देते जो कि आये दिन कुछ न कुछ धोखाधड़ी करता रहता है. इस बार तो पत्रकार ने 4 हजार से अधिक लोगो के साथ ठगी की है और ठगी की राशि लगभग 50 लाख रुपये है. इसने 15 सौ रुपये प्रत्येक व्यक्ति से लाटरी में इनाम निकलने के नाम पर लिए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है जहां से कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेज दिया है। आरोपी गिरीश नागर पुलिस गिरफ्त से दूर है. इस मामले में जारी पुलिस प्रेस नोट और अख़बार में छपीं खबरें संलग्न हैं.

बूंदी से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन